लामिन यामल (सौजन्यः एक्स)  
खेल

यूरो कप 2024: इंग्लैंड और स्पेन के बीच होगी खिताबी जंग, लमाइन यमल पर होगी सबकी नजरें

यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का फाइनल मैच इंग्लैंड और स्पेन के बीज रविवार को खेला जाना है। इस खिताबी जंग में सबकी नजरें स्पेन के युवा खिलाड़ी लमाइन यमल पर होगी। अपनी शानदार खेल के लिए इस बार वह काफी चर्चा में रहे। ऐसे में फाइनल में भी उनसे शानदार खेल की उम्मीद की जा रही है।

मृणाल पाठक

बर्लिन: यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है। यह खिताबी जंग इंग्लैंड और स्पेन के बीज खेला जाएगा। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। जहां एक तरफ स्पेन अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड भी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने की कोशिश करेगा। इस मैच में सबकी नजरें लमाइन यमल पर होगी।

ओलंपिक 1936 के लिए नाजियों द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक स्टेडियम पर सभी की नजरें 17 बरस के लमाइन यमल पर होगी, जो 2008.12 के दौर के बाद पहली बार स्पेन को बड़े खिताब से एक जीत दूर ले आया है। स्पेन ने 2010 में विश्व कप और उसके बाद यूरो खिताब जीते थे।

इस बार जहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो, काइलियान एमबाप्पे और इंग्लैंड के हैरी केन जैसे दिग्गज धराशायी हो गए, वहीं यमल का नाम हर फुटबॉलप्रेमी की जुबां पर है। सेमीफाइनल से पहले वह तीन गोल का सू्त्रधार रहा और फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में बेहतरीन शॉट पर गोल करके पूरे देश का नूरे नजर बन गया।

गत चैम्पियन इटली और 2022 में विश्व कप सेमीफाइनल खेलने वाली क्रोएशिया जैसी टीमों के रहते स्पेन ग्रुप में शीर्ष पर रहा । इसके बाद मेजबान जर्मनी और एमबाप्पे की फ्रांस को हराया। वैसे स्पेन की टीम इंग्लैंड को हलके में लेने की गलती नहीं करेगी। अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकी इंग्लैंड की टीम 1966 विश्व कप के बाद कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी है।

इंग्लैंड के बाहर पहली बार फाइनल में पहुंची जेरेथ् साउथगेट की टीम के पास केन, जूड बेलिंघम, फिल फोडेन और बुकायो साका जैसे स्टार हैं। वहीं सेमीफाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ 90वें मिनट में कोच ने केन को बेंच पर भेजकर ओली वाटकिंस केा उतारने का मास्टर स्ट्रोक खेला और उसने आते ही विजयी गोल दाग दिया। अब देखना यह है कि रविवार को यमल के स्पेन के खिलाफ उनका संकटमोचक कौन बनता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?