क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए भावुक (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

EURO 2024: मैदान पर फूट-फूट कर रोने लगे रोनाल्डो, क्वार्टरफाइल में पुर्तगाल की फ्रांस से भिड़ंत

यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा। स्लोवेनिया ने यूरो 2024 के प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 120 मिनट तक गोल करने से रोके रखा। हालांकि, मैच में पुर्तगाल टीम ने स्लोवेनिया को शूटआउट में 3-0 से हरा दिया।

अंजू वशिष्ठ

फ्रैंकफर्ट: क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर का अंतिम यूरो फुटबाल चैंपियनशिप खेल रहे हैं। पुर्तगाल खिलाड़ी रोनाल्डो 39 साल के हैं और रिकॉर्ड छठी बार यूरो में मैच खेल रहे हैं। यूरो 2024 के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने यूरो कप से रिटायरमेंट लेने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि यह मेरी आखिरी यूरोपियन चैंपियनशिप है। मैं इसको लेकर भावुक नहीं हूं। वह इस चैंपिनशिप में रिकॉर्ड 14 गोल अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए स्लोवेनिया के साथ मैच खेला।

यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा। स्लोवेनिया ने यूरो 2024 के प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 120 मिनट तक गोल करने से रोके रखा। हालांकि, मैच में पुर्तगाल टीम ने स्लोवेनिया को शूटआउट में 3-0 से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल टीम को फ्रांस का सामना करना है।

स्लोवेनिया और पुर्तगाल के बीच खेले गए मैच में एक यादगार पल देखा गया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैच के दौरान भावुक नजर आए। स्लोवेनिया से मैच के दौरान रोनाल्डो को पेनाल्टी किक पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह गोल नहीं कर पाए। जिसके बाद रोनाल्डो बीच मैदान में ही भावुक हो गए।

फैंस ने रोनाल्डो की आंखों में आंसू देखें। उस दौरान टीम के साथियों ने उनका हौसला बढ़ाया। मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रोनाल्डो की मां की आंखें भी नम हो गई। वहीं पुर्तगाल के गोलकीपर कोस्टा ने शूटआउट में स्लोवेनिया के जोसिप की पहली कोशिश को विफल कर दिया। फिर रोनाल्डो ने गोल कर टीम को जीत दिलायी।

कोस्टा ने ज्यूर व वर्बिक की पेनाल्टी किक को रोक जबकि ब्रूनो न सिल्वा ने अपनी कोशिश पर गोल कर पुतर्गलाक को जीत दिलाई। रोनाल्डो ने मैच के बाद अपने गोल को लेकर कहा कि कभी-कभी पेनल्टी गोल कर मुश्किल होता है।

उन्होंने पुर्तगाल के प्रसारक आरटीपी से कहा, ‘कभी-कभी पेनल्टी पर गोल करना कठिन होता है। मैंने अपने करियर में 200 से अधिक पेनल्टी पर गोल किए हैं। कभी-कभी यह गड़बड़ हो जाता है।’ उनका कहना है कि, ‘हमने उत्साह दिखाया कि हमें अभी भी खेलना है, प्रशंसकों को खुशी देनी है और बस, यही हमारी जिंदगी है।’

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जानेंगे हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा