File Photo 
खेल

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा, महिला क्रिकेट को प्रभावित कर सकता है फ्रेंचाइजी क्रिकेट

मृणाल पाठक

ब्रिजटाउन (बारबाडोस): इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक निवेश की वकालत करते हुए आशंका जताई कि तेजी से फल-फूल रहे फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कारण महिला क्रिकेट प्रभावित हो सकता है। इंग्लैंड की महिला टीम इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है। 

इस दौरे में टी20 श्रृंखला का पांचवा और अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज की जबकि टी20 श्रृंखला में वह 4-0 से आगे चल रहा है।

नाइट ने पांचवें मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं के शुरू होने से काफी बदलाव आ गया है और मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अधिक ध्यान देना महत्वपूर्ण है। इसे सभी देशों में मजबूत बनाना जरूरी है ताकि यह खेल का सबसे प्रमुख अंग बना रहे।'' 

पुरुषों की फ्रेंचाइजी लीग की तरह अब महिला लीग के आयोजन का चलन भी बढ़ रहा है और नाइट का मानना है कि महिला क्रिकेटर भी कई अन्य पुरुष क्रिकेटरों की तरह फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता दे सकते हैं।  

नाइट ने कहा,‘‘ आप पुरुषों के खेल में बदलाव देख रहे हैं और अगर महिलाओं ने भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अधिक महत्व देना शुरू कर दिया तो महिला क्रिकेट काफी प्रभावित हो सकता है। इसलिए मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक निवेश करने की जरूरत है।'' (एजेंसी)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा