खेल

डेविड वॉर्नर को मिल सकती है ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, CA निदेशक करेंगे बात

काजल चोपड़े

सिडनी: कप्तानी को लेकर डेविड वॉर्नर (David Warner) पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के निदेशक विचार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वॉर्नर (David Warner) पर 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले के बाद कप्तानी को लेकर आजीवन प्रतिबंध (Ban) लगा दिया गया था। अपने कैरियर के सौ टी20 और सौ टेस्ट मैच खेलने के करीब पहुंचे वॉर्नर आस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी के दावेदार हैं। वह हालांकि मौजूदा नियमों के तहत कप्तानी नहीं कर सकते।

एएपी (AAP) की एक रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ सीए को नियमों में बदलाव करना होगा ताकि वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध हटाया जा सके। होबार्ट में शुक्रवार को होने वाली बैठक में निदेशक इस पर बात करेंगे।'' सीए के चेयरमैन लाचलान हेंडरसन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव किया जायेगा। (एजेंसी) 

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत