वीवीएस लक्ष्मण (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल

Zimbabwe vs India: इंग्लैंड वनडे के बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली युवा भारतीय T20 टीम के लिए वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच नियुक्त किया है।

सृष्टि मौर्य

VVS Laxman Appointed Head Coach For Zimbabwe T20: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारियां बांट दी हैं। जहां मुख्य कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड में सीनियर वनडे टीम के साथ बने रहेंगे, वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली युवा भारतीय T20 टीम की कमान वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी गई है।

इंग्लैंड में रहेंगे गौतम गंभीर

टीम इंडिया 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे खेलेगी। इसके सिर्फ चार दिन बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होनी है। ऐसे में गंभीर का दोनों दौरों पर मौजूद रहना संभव नहीं था। इसी वजह से बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे के लिए कार्यवाहक मुख्य कोच नियुक्त किया है।

पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

ये पहला मौका नहीं है जब वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान भी वह कई विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के साथ बतौर कार्यवाहक मुख्य कोच जा चुके हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का उनका लंबा अनुभव इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

लंदन से सीधे जिम्बाब्वे जाएंगे कुछ खिलाड़ी

T20 टीम के अधिकांश खिलाड़ी लक्ष्मण के साथ भारत से जिम्बाब्वे रवाना हो चुके हैं। वहीं, जो खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में वनडे टीम का हिस्सा हैं और जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए भी चुने गए हैं, वे लॉर्ड्स वनडे खत्म होने के बाद सीधे लंदन से हरारे पहुंचेंगे। इससे दोनों सीरीज की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

जिम्बाब्वे दौरा कई युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई की नजर इस सीरीज के जरिए भविष्य की T20 टीम का मजबूत संयोजन तैयार करने पर रहेगी।

भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज का शेड्यूल-

मैच तारीख स्थान समय (भारतीय समयानुसार - IST)
पहला टी20I 23 जुलाई 2026 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20I 25 जुलाई 2026 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20I 26 जुलाई 2026 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे शाम 4:30 बजे

जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU