यशस्वी जायसवाल और सौरव गांगुली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एक ही तारीख, जमीन और कारनामा, 20 जून बना इंग्लैंड का डरावना सपना! यशस्वी जायसवाल ने दोहराया सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली के द्वारा 1996 में किया गया कारनामा दोहरा दिया।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। इंग्लिश टीम के खिलाफ केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत करने के लिए आए।

पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के लिए बीच 91 रन की साझेदारी हुई। 91 रन के स्कोर पर केएल राहुल पवेलियन चले गए। उन्होंने 42 रन बनाए लेकिन दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट बचा कर रखा। वो इंग्लैंड के गेंदबाजों से शतक का आंकड़ा छूने तक आउट नहीं हुए। जिसके बाद उन्होंने साल 1996 में सौरव गांगुली का कारनामा दोहरा दिया।

जायसावल ने दोहराया सौरव गांगुली का कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में शतक लगाकर यशस्वी जायसवाल ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जैसा कारमाना कर दिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 20 जून को शतक लगाया। ये इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक था। ठीक ऐसा ही कारनामा साल 1996 में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी किया था।

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना पहला शतक लगाया था। वो तारीख भी 20 जून ही थी। ऐसे में इन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने अपना इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक एक ही तारीख और एक ही देश में पूरा किया।

वहीं, केएल राहुल के साथ मिलकर यशस्वी जासवाल ने एक अन्य रिकॉर्ड बनाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। अब केएल और जायसवाल भारत के लिए हेडिंग्ले में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले हेडिंग्ले के मैदान पर कोई भी भारतीय जोड़ी पहले विकेट के लिए इतने रन नहीं जोड़ पाई है। वहीं, केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में ये कारनामा कर दिखाया।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO