Yashasvi Jaiswal & Brian Lara  
क्रिकेट

ब्रायन लारा ने किया यशस्वी का यशगान, बोले-हर सिचुएशन में खेलने में है सक्षम

जायसवाल की तारीफ करते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि वो किसी भी परिस्थिति में खेलने की क्षमता रखते हैं। जायसवाल के प्रदर्शन को देखते हुए कई दिग्गज तारीफ के पूल बांधने लगे हैं।

उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह से पिछले कुछ समय में प्रदर्शन किया, उसको देखते हुए कई दिग्गज उन्हें अभी से सराहने लगे हैं। जायसवाल की तारीफ करते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि वो किसी भी परिस्थिति में खेलने की क्षमता रखते हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें मानसिक तौर पर कुछ सामंजस्य बनाने होंगे।

जायसवाल के पास है क्षमता 

ब्रायन लारा ने एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जायसवाल को मैंने वेस्टइंडीज में देखा है। ऑस्ट्रॅलिया की पिच अलग होगी लेकिन अगर आपके पास क्षमता है तो आप किसी विकेट पर अच्छा खेल सकते हैं। मुझे उम्मीद है वो ऑस्ट्रेलिया में उम्दा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि जायसवाल के पास जिस तरह की प्रतिभा है उसे देखकर नहीं लगता है कुछ भी अलग करने की जरूरत है।

लारा ने आगे कहा ऑस्ट्रलिया में सफल होने के लिए जायसवाल को खुद पर भरोसा रखना होगा और आत्मविश्वास दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेलना एक अलग अनुभव देगा। भारतीय टीम में ऐसी क्षमता है वहां जाकर वो जीत हासिल कर सके।

लारा ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम के आक्रामक रवैये की भी सराहना की, जहां बारिश के बावजूद टीम ने प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने कहा, "भारत ने अपने लिए मौका बनाया और मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने दबाव बनाकर खेला।"

जायसवाल का टेस्ट करियर 

जायसवाल ने जब से टेस्ट डेब्यू की है तब उन्होंने 10 मैचों की 18 पारियों में 68.3 की औसत 1094 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका उच्च नाबाद 214 रन का रहा है।

पिछला 2 बॉर्डर- गावस्कर सीरीज रही है भारत के नाम 

भारतीय टीम पिछली दो बार से ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो रही है। पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली की कप्तानी में 2018-19 में हराया था। वहीं दूसरी बार 2020-21 में भारत ने फिर से इस सीरीज में जीत हासिल की। इस बार पांच मैचों की सीरीज खेली जानी है।

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी