Image Source (@wplt20) 
क्रिकेट

WPL 2026 Auction Updates: मेगा ऑक्शन का हुआ समापन, दीप्ति शर्मा बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी

WPL Auction 2026 Updates: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन दिल्ली में हुआ, जहां भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। इस दौरान दीप्ति शर्मा पर UPW द्वारा जमकर पैसा खर्च किया गया।

संजय सिंह बिष्ट

WPL 2026 Player Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पहला मेगा ऑक्शन का समापन हो चुका है। इस दौरान कई बड़ी बोली लगी और टीमों ने अपने स्क्वॉड मजबूत किए। नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का उपयोग करते हुए उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में वापस टीम में शामिल किया, जिससे वह लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। यूपी ने तेज गेंदबाज शिखा पांडे पर भी 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग को यूपी ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की ही अमेलिया केर को 3 करोड़ रुपये में खरीदा, जो पहले भी उनकी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। कुल मिलाकर, यह ऑक्शन टीम रणनीति, बड़ी बोलियों और नए संयोजनों के साथ बेहद रोमांचक रहा।

WPL 2026 की सबसे महंगी खिलाड़ी

  • दीप्ति शर्मा - 3.2 करोड़ (UPW)
  • अमेलिया केर - 3 करोड़ (MI)
  • शिखा पांडेय - 2.4 करोड़ (UPW)
  • सोफी डिवाइन - 2 करोड़ (GG)
  • मेग लैंनिंग - 1.90 करोड़ (UPW)
  • श्री चरणी - 1.30 करोड़ (DC)
  • चिनेल हेनरी - 1.30 करोड़ (DC)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट - 1.10 करोड़ (DC)
  • आशा शोभना - 1.10 करोड़ (UPW)

WPL 2026 Auction Live Updates: मेगा ऑक्शन का हुआ समापन

आयुष सोनी को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके साथ ही WPL 2026 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है, और अब फैंस लीग के रोमांचक सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WPL 2026 Auction Live Updates: प्रतिका रावल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

प्रतीका रावल पर तेज़ी से बोली लगी और UPW ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को भी आखिरकार खरीददार मिला, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में टीम में शामिल किया।

WPL 2026 Auction Live Updates: 50 लाख में गुजरात से जुड़ी डैनी व्यॉट

UPW ने जी त्रिशा को 10 लाख में अपने स्क्वॉड में शामिल किया, जबकि प्रणवी चंद्रा अनसोल्ड रहीं। मिली इलिंगवर्थ 10 लाख में मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी बनीं। वहीं गुजरात ने डैनी व्यॉट को 50 लाख की बोली लगाकर टीम में जोड़ लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: आखिर में सोल्ड हुई सायका इशाक

मुंबई इंडियंस ने आखिरी राउंड में सायका इशाक को 10 लाख रुपये में खरीदा, जबकि एस मेघना इस बार भी अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: क्लो ट्रायोन UPW में शामिल

तीन सीजन MI के लिए खेल चुकी साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने 30 लाख का बेस प्राइस मांगा, जिसे UPW ने उसी कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: तारा नॉरिस UPW में

USA की तारा नॉरिस को UPW ने बेस प्राइस (10 लाख) पर खरीदा। अब UPW प्लेइंग XI में पांच विदेशी खिलाड़ी खिला सकती है।

WPL 2026 Auction Live Updates: शिवानी सिंह गुजरात जाएंट्स में शामिल

शिवानी सिंह 10 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात की टीम में शामिल हुईं। वहीं, नजमा खान और राजेश्वरी गायकवाड़ अनसोल्ड रहीं। सिमरन शेख 10 लाख में UP वॉरियर्स का हिस्सा बन गईं।

WPL 2026 Auction Live Updates: प्रतीका रावल को नहीं मिला कोई भी खरीददार

भारत की ओपनर प्रतीका रावल ने 50 लाख रुपये का बेस प्राइस रखा, लेकिन वर्ल्ड कप में एंगल इंजरी की वजह से कोई टीम उन्हें नहीं खरीद पाई। वहीं, गुजरात ने यास्तिका भाटिया को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

WPL 2026 Auction Live Updates: 10 लाख में खरीदी गईं ममता मदिवाला

विकेटकीपर शिप्रा गिरी को UP वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। ममता मदिवाला दिल्ली कैपिटल्स में 10 लाख में गईं। मिली इलिंगवर्थ अनसोल्ड रहीं, जबकि नंदिनी शर्मा को DC ने 20 लाख में खरीदा।

WPL 2026 Auction Live Updates: दूसरे राउंड में भी ये खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड

इस बार एमी जोन्स फिर अनसोल्ड रहीं। एस मेघना भी किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाईं। डार्सी ब्राउन, वृंदा दिनेश और हुमैरा काजी को भी कोई खरीदार नहीं मिला और ये सभी अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: एक्सेलरेटेड ऑक्शन का दूसरा राउंड 2 शुरू

एक्सेलरेटेड ऑक्शन राउंड 2 शुरू हो गया है। इस राउंड में पहला नाम ग्रेस हैरिस का है। पहले अनसोल्ड रह चुकी हैरिस को इस बार RCB ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: जॉर्जिया वेयरहम 1 करोड़ में बिकी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहम के लिए ऑक्शन में जोरदार मुकाबला हुआ। गुजरात ने पहली बोली लगाई, इसके बाद RCB ने भी हिस्सा लिया। बोली तेजी से बढ़ी और 1 करोड़ पार हो गई। आखिरकार RCB ने पीछे हटते हुए जॉर्जिया वेयरहम 1 करोड़ में गुजरात की टीम में शामिल हो गईं।

WPL 2026 Auction Live Updates: अब तक WPL 2026 के लिए अब तक सभी टीमों का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स (DC): जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कैप, निकी प्रसाद + लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव।

UP वॉरियर्स (UPW): श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा सोभना।

गुजरात जायंट्स (GG): एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु।

मुंबई इंडियंस (MI): नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत।

WPL 2026 Auction Live Updates: निकोला कैरी मुंबई इंडियंस में शामिल

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर निकोला कैरी को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि बांग्लादेश की गेंदबाज राबिया खान अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: ऑलराउंडर खिलाड़ियों की खरीद में जबरदस्त होड़

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर निकोला कैरी को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में अपने साथ जोड़ा, जबकि भारतीय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में टीम में शामिल किया।

WPL 2026 Auction Live Updates: जॉर्जिया वेयरहम को गुजरात ने 1 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहम के लिए ऑक्शन में जोरदार बोली लगी। गुजरात ने शुरुआत की, फिर RCB भी कूद पड़ा। बोली 1 करोड़ पार हो गई, लेकिन अंत में RCB पीछे हट गई और जॉर्जिया वेयरहम 1 करोड़ में गुजरात की हो गईं।

WPL 2026 Auction Live Updates: इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

डब्ल्यूपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिला। सलोनी डंगोरे, लॉरा हैरिस, पूनम खेमनार, तीर्था सतीश, कोमल जांजड़ और सहाना पवार सहित ये सभी खिलाड़ी अनसोल्ड रही। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई।

WPL 2026 Auction Live Updates: राहिला फिरदौस को MI ने खरीदा

मुंबई इंडियंस ने राहिला फिरदौस को 10 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया। वहीं, गुजरात ने कनिका अहूजा को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

WPL 2026 Auction Live Updates: तानिया भाटिया अपनी बेस प्राइस में बिकी

दिल्ली कैपिटल्स ने तानिया भाटिया को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। वहीं नुजहत परवीन, बांग्लादेश की पेसर मारूफा अख्तर (30 लाख), न्यूजीलैंड की ली ताहुहू और स्पिनर एडेन कार्सन अनसोल्ड रहीं। राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख), फ्रान जोनास और शुचि उपाध्याय के लिए भी कोई बोली नहीं लगी।

WPL 2026 Auction Live Updates: 85 लाख में बिकी पूजा वस्त्रकर

पूजा वस्त्रकर के लिए 50 लाख के बेस प्राइस से ऑक्शन शुरू हुआ। UPW ने पहली बोली लगाई, लेकिन RCB ने 85 लाख तक बढ़ाकर बाजी मार ली और पूजा को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: मुंबई इंडिया ने सजीवन सजना को खरीदा

30 लाख के बेस प्राइस पर सजीवन सजना ऑक्शन में उतरी। UPW ने सबसे पहले बोली लगाई, लेकिन MI ने 75 लाख की बोली लगाकर बाजी मार ली। अंत में सजीवन सजना MI की टीम में शामिल हो गईं।

WPL 2026 Auction Live Updates: शिखा पाण्डेय भी बनीं करोड़पति

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पाण्डेय के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार बिड वार हुई। 40 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली कुछ ही देर में 2 करोड़ रुपये पार कर गई। अंत में UPW ने 2.4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर शिखा पाण्डेय को अपनी टीम में शामिल किया, जिससे उन्होंने ऑक्शन में बाजी मार ली।

WPL 2026 Auction Live Updates: काशवी गौतम को GG ने खरीदा

काशवी गौतम के लिए UPW और MI के बीच कड़ी टक्कर हुई। 30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली जल्दी 60 लाख पार कर गई। UPW ने 65 लाख में बढ़त बनाई, लेकिन गुजरात ने RTM कार्ड खेलकर काशवी को अपनी टीम में वापस ले लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: 80 लाख में बिकी डियांड्रा डॉटिन

50 लाख के बेस प्राइस वाली डियांड्रा डॉटिन पर UPW ने बोली लगाई, जबकि RCB भी इसे खरीदने में लगी थी। अंततः UPW ने 80 लाख में डॉटिन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: एक्सीलेटर राउंड की हुई शुरुआत

एक्सीलेटर राउंड की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें खिलाड़ियों के नाम तेजी से बुलाए जा रहे हैं। इस लिस्ट में स्नेहा दीप्ति पहली खिलाड़ी थीं, लेकिन वह अनसोल्ड रहीं। प्रिया पुनिया और मोना मेश्राम भी अनसोल्ड रह गईं।

WPL 2026 Auction Live Updates: इन खिलाड़ियों को भी नहीं मिला खरीददार

10 लाख रुपए की बेस प्राइज वाली शबनम शकील अनसोल्ड रहीं। उनके साथ प्रकाक्षिका नाइक, भारती रावल, मिली इलिंगवर्थ, पुरुनिका कुसल और जाग्रवी पवार को भी कोई खरीदार नहीं मिला, जबकि सभी का बेस प्राइज 10-10 लाख रुपए था।

WPL 2026 Auction Live Updates: अनसोल्ड रही नंदिनी शर्मा

कोमलप्रीत कौर भी अनसोल्ड रहीं। इसी तरह 20 लाख के बेस प्राइज वाली नंदिनी शर्मा को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा और वह भी अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: अनकैप्ड विकेटकीपर, सेट 9

शिप्रा गिरी इस सूची में पहली थीं, लेकिन 10 लाख के बेस प्राइस के बावजूद अनसोल्ड रहीं। ममता मादिवाला भी नहीं बिकीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली नंदिनी कश्यप को भी कोई टीम नहीं मिली। खुशी भाटिया भी अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: ये खिलाड़ी भी रही अनसोल्ड

यशश्री एस 10 लाख के बेस प्राइस पर उतरीं, लेकिन कोई बोली नहीं लगी और वह अनसोल्ड रहीं। जिमटिमानी कलिता भी 10 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। जी त्रिशा को भी 10 लाख में कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं अमनदीप कौर 20 लाख के बेस प्राइस के बावजूद अनसोल्ड रह गई।

WPL 2026 Auction Live Updates: संस्कृति गुप्ता MI में शामिल

ऑक्शन के 8वें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की बारी थी। हमैरा काज़ी पहले नंबर पर आईं, लेकिन कोई बोली न लगने के कारण अनसोल्ड रहीं। इसके बाद संस्कृति गुप्ता का नाम आया, जिनका बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई इंडियंस ने उन पर पहली बोली लगाई, और इसी के साथ संस्कृति एक बार फिर MI की टीम का हिस्सा बन गई।

WPL 2026 Auction Live Updates: प्रेमा रावत को RCB ने खरीदा

उत्तराखंड की हौनहार खिलाड़ी प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: दिशा और वृंदा को नहीं मिला खरीददार

दिशा कासट और वृंदा दिनेश दोनों 10 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरी थीं, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने बोली नहीं लगाई। दोनों खिलाड़ी अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: दिया यादव को दिल्ली ने खरीदा

ऑक्शन के सेट 7 में अनकैप्ड बैटर्स पर बोली शुरू हुई। पहली खिलाड़ी प्रणवी चंद्रा थीं, लेकिन 10 लाख के बेस प्राइस पर कोई टीम बोली लगाने नहीं उतरी और वह अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की डेविना पेरिन भी खरीदार न मिलने के कारण अनसोल्ड रह गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने दिया यादव पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: आशा शोभना को UPW ने बनाया करोड़पति

आशा शोभना पर जोरदार बोली लगी। बेस प्राइस 30 लाख से शुरू हुई बोली 1 करोड़ से ऊपर चली गई। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई, उसके बाद UPW और RCB ने भी दाव लगाया। अंत में सभी को पीछे छोड़ते हुए UP वॉरियर्स ने शोभना को 1 करोड़ 10 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: अलाना किंग, वेलिंगटन और साइका अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग अनसोल्ड रह गई है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपये था। इसके अलावा अमांडा-जेड और साइका इशाक को भी कोई खरीददार नहीं मिला।

WPL 2026 Auction Live Updates: स्पिनर्स, 6 सेट

ऑक्शन के छठे सेट में अब स्पिनर्स की बारी है। लिस्ट की पहली खिलाड़ी प्रिया मिश्रा अनसोल्ड रहीं। वहीं, लिंसी स्मिथ को RCB ने 30 लाख के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: गुजरात जाएंट्स ने तीतास साधु को 30 लाख में खरीदा

तेज गेंदबाजों के सेट में भारतीय पेसर तीतास साधु आखिरी खिलाड़ी थीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। GG ने पहली बोली लगाई, लेकिन इसी कीमत पर गुजरात ने साधु को अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चीटल अनसोल्ड रह गई।

WPL 2026 Auction Live Updates: उमा छेत्री अनसोल्ड

उमा छेत्री अनसोल्ड रही हैं, किसी भी टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

WPL 2026 Auction Live Updates: मुंबई इंडियंस में शामिल हुई शबनम इस्माइल

शबनम इस्माइल पर जोरदार बोली लग रही है। 40 लाख के बेस प्राइस से बढ़कर कीमत 60 लाख तक चली गई। अंत में मुंबई ने 60 लाख में शबनम को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: UPW ने क्रांति गौड़ पर RTM कार्ड खेला

डार्सी ब्राउन 30 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहीं। अब भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की बारी आई, जिनका बेस प्राइस 50 लाख है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई, लेकिन UPW ने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर गौड़ को खरीद लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: 90 लाख में बिकी लॉरेन बेल

लॉरेन बेल 30 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरी। RCB ने लगातार बोली बढ़ाते हुए 90 लाख तक पहुंचाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: अनसोल्ड रही एमी जोन्स

दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेल ली को 30 लाख में अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं, 50 लाख के बेस प्राइस वाली एमी जोन्स और उमा छेत्री इस बार अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: इजाबेला गेज को नहीं मिला खरीददार

अब तक 17 खिलाड़ी बिक चुके हैं और 20 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च हो चुकी है। ऑक्शन में अब सेट 4 शुरू हुआ है, जहां विकेटकीपर्स पर बोली लग रही है। न्यूजीलैंड की विकेटकीपर इजाबेला गेज इस बार अनसोल्ड रही।

WPL 2026 Auction Live Updates: अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं दीप्ति शर्मा

तीन राउंड खत्म होने के बाद WPL 2026 ऑक्शन में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 3.20 करोड़ में अपनी टीम हासिल की और टॉप पर कब्जा जमाया।

WPL 2026 Auction Live Updates: अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी

  • दीप्ति शर्मा - 3.2 करोड़ (UPW)
  • अमेलिया केर - 3 करोड़ (MI)
  • सोफी डिवाइन - 2 करोड़ (GG)
  • मेग लैंनिंग - 1.90 करोड़ (UPW)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट - 1.10 करोड़ (DC)
  • सोफी एक्लेस्टोन - 85 लाख (UPW)
  • रेणुका सिंह - 60 लाख (GG)

WPL 2026 Auction Live Updates: हरलीन देओल को मिले सिर्फ 50 लाख रूपये, UPW में शामिल

हरलीन देओल 50 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरीं। UPW ने उन्हें 50 लाख में अपने खेमे में शामिल किया, और किसी और टीम ने बोली नहीं लगाई।

WPL 2026 Auction Live Updates: राधा यादव को आरसीबी ने खरीदा

राधा यादव को लेकर गुजरात और RCB के बीच जबरदस्त बोली लगी। बेस प्राइस 30 लाख से बढ़कर 65 लाख तक पहुंची, आखिरकार RCB ने 65 लाख में राधा को अपनी टीम में शामिल किया।

WPL 2026 Auction Live Updates: स्नेह राणा दिल्ली की हुई

दिल्ली ने स्नेह राणा को मात्र 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। यह शानदार डील रही क्योंकि स्नेह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखा सकती हैं।

WPL 2026 Auction Live Updates: श्री चरणी बनीं करोड़पति

श्री चरणी का नंबर आ गया है, जिनका बेस प्राइस 30 लाख है। UPW ने पहली बोली लगाई, इसके बाद DC भी मैदान में उतरी। बोली बढ़ते-बढ़ते 1 करोड़ के पार चली गई और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में श्री चरणी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: हेनरी को मिले 1.30 करोड़ रुपये

चिनले हेनरी को इस बार नई टीम मिल गई है और वह दिल्ली की ओर से खेलती नजर आएंगी। दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

WPL 2026 Auction Live Updates: कैप्ड ऑलराउंडर्स, सेट 3,

ग्रेस हैरिस इस लिस्ट में सबसे पहली प्लेयर हैं, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रखा गया था। हालांकि, कोई भी टीम उनके लिए बोली लगाने को तैयार नहीं हुई और वे अनसोल्ड रह गईं।

WPL 2026 Auction Live Updates: RCB ने किरण नवगिरे को 60 लाख में खरीदा

किरण नवगिरे के लिए RCB ने 40 लाख के बेस प्राइस पर बोली लगाई। UPW ने RTM कार्ड इस्तेमाल किया, लेकिन RCB ने 60 लाख में किरण को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: RCB में शामिल हुई जॉर्जिया वोल

जॉर्जिया वोल का बेस प्राइस 40 लाख रखा गया था। RCB ने पहला और आखिरी ऑफर लगाते हुए 60 लाख में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: फोबे लिचफील्ड बनीं 1.20 करोड़ में UPW की खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड पर जोरदार बोली लगी। 50 लाख के बेस प्राइस से बढ़कर बोली 1 करोड़ पार हुई। UPW और GG के बीच कड़ी टक्कर के बाद फोबे 1.20 करोड़ में UPW की टीम में शामिल हुई।

WPL 2026 Auction Live Updates: ताजमिन ब्रिट्स रही अनसोल्ड

ताजमिन ब्रिट्स को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रह गईं। इस बार उनकी ओर कोई बोली नहीं लगी, जिससे उन्हें ऑक्शन से बाहर रहना पड़ा।

WPL 2026 Auction Live Updates: भारती फुलमाली की GG में एंट्री

दूसरा नाम भारती फुलमाली का है, जिनका बेस प्राइस 30 लाख है। गुजरात ने RTM का इस्तेमाल कर 45 लाख की बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने 70 लाख की बोली दी, लेकिन GG ने RTM से भारती को खरीद लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: एस मेघना अनसोल्ड

सेट 2 के ऑक्शन की शुरुआत हो गई है, जिसमें कैप्ड बैट्समैन पर बोली लग रही है। इस राउंड की पहली खिलाड़ी एस मेघना हैं, जिनका बेस प्राइस 30 लाख था, लेकिन कोई बोली नहीं लगी और वे अनसोल्ड रहीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: ऑक्शन में अब तक बिकी खिलाड़ी, देखें नाम

  • दीप्ति शर्मा - 3.2 करोड़ (UPW)
  • अमेलिया केर - 3 करोड़ (MI)
  • सोफी डिवाइन - 2 करोड़ (GG)
  • मेग लैंनिंग - 1.90 करोड़ (UPW)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट - 1.10 करोड़ (DC)

WPL 2026 Auction Live Updates: पहला राउंड हुआ समाप्त

ब्रेक का समय आ गया है। मेगा सेट के राउंड-1 में कुल 7 खिलाड़ियों की नीलामी सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली इस बार अनसोल्ड प्लेयर बनीं।

WPL 2026 Auction Live Updates: लॉरा वुलफॉर्ट दिल्ली पहुंची

साउथ अफ्रीका की स्टार कप्तान व बल्लेबाज लॉरा वुलफॉर्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: मेग लेनिंग को UP ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा

मैग लेनिंग को 1.90 करोड़ रुपये में UPW टीम में शामिल कर लिया गया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: सोफी एक्लेस्टोन UP पहुंची

दिल्ली ने बोली आगे नहीं बढ़ाई, जिससे यूपी ने RTM के जरिए 85 लाख में सोफी एक्लेस्टोन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।







WPL 2026 Auction Live Updates: रेणुका सिंह को 60 लाख में GG ने खरीदा

गुजरात जायंट्स ने शानदार कदम उठाते हुए रेणुका सिंह को 60 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: अमेलिया केर वापस पहुंची मुंबई

दीप्ति शर्मा के बाद अब ऑक्शन में अमेलिया केर का नाम पुकारा गया। न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही थीं। उनकी बोली 50 लाख की बेस प्राइस से बढ़ते-बढ़ते 3 करोड़ रुपये तक पहुंची, और अंत में मुंबई ने ही 3 करोड़ में अमेलिया केर को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: 3.2 करोड़ में दीप्ति को दिल्ली ने खरीदा

दीप्ति शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.2 करोड़ रूपये की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। UP वॉरियर्स ने अंत में RTM का इस्तेमाल कर दीप्ति शर्मा को खरीदा। अब इस टीम पर सबकी निगाहें हैं।

WPL 2026 Auction Live Updates: सोफी डिवाइन को मिले 2 करोड़

सोफी डिवाइन ने पिछले साल मेंटल हेल्थ ब्रेक के चलते WPL 2025 नहीं खेला था, लेकिन इस बार उनके दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। ऑक्शन में उनकी बोली 50 लाख से बढ़कर सीधे 2 करोड़ रुपये तक पहुंची, और अंत में गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में डिवाइन को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: एलिसा हीली को नहीं मिला खरीदार

मेगा ऑक्शन में सबसे पहले बोली एलिसा हीली पर लगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की यह स्टार खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी को नहीं भा सकीं। हीली का बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय था।

WPL 2026 Auction Live Updates: इन 19 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा बेस प्राइस (50 लाख)

  • मेग लैनिंग
  • फोबे लिचफील्ड
  • किम्बरली गार्थ
  • एलिसा हीली
  • जॉर्जिया वेयरहम
  • हीथर ग्राहम
  • सोफी एक्लेस्टोन
  • एमी जोन्स
  • हीथर नाइट
  • डेनिएल वायट-हॉज
  • दीप्ति शर्मा
  • हरलीन देओल
  • डीएंड्रा डॉटिन
  • उमा छेत्री
  • क्रांति गौड़
  • प्रतिका रावल
  • पूजा वस्त्रकार
  • सोफी डिवाइन
  • अमेलिया केर

WPL 2026 Auction Live Updates: जेस जोनासेन ने WPL 2026 मेगा ऑक्शन से नाम वापस लिया

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन के लिए चुनी गई 277 खिलाड़ियों की सूची से ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासेन ने अपना नाम वापस ले लिया। जोनासेन WPL में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं और 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई हैं।

WPL 2026 Auction Live Updates: WPL ऑक्शन 2026 टीम वाइज पर्स में बचा है इतना पैसा

टीम शेष पैसा (INR) उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ 13 4
गुजरात जायंट्स 9.00 करोड़ 16 4
मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ 13 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6.15 करोड़ 14 5
यूपी वॉरियर्स 14.50 करोड़ 17 6

WPL 2026 Auction Live Updates: RCB ने 4 प्लेयर्स को ऑक्शन से पहले किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है। अब टीम के पास ऑक्शन के लिए 6.15 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध होगा।

WPL 2026 Auction Live Updates: MI ने 5 प्लेयर्स को ऑक्शन से पहले किया रिटेन

मुंबई इंडियंस महिला टीम ने WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले हरमनप्रीत कौर, नताली सिवर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमालिनी को रिटेन किया है। ऑक्शन के लिए टीम के पास अब 5.75 करोड़ रुपये का पर्स रहेगा।

WPL 2026 Auction Live Updates: DC ने 5 प्लेयर्स को ऑक्शन से पहले किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, एनाबेल सदरलैंड और मरिजाने केप्प को रिटेन किया है। अब टीम के पास ऑक्शन के लिए 5.7 करोड़ रुपये का पर्स रहेगा।

WPL 2026 Auction Live Updates: GT ने 2 प्लेयर्स को किया है रिटेन

गुजरात जाएंट्स ने WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले केवल दो विदेशी खिलाड़ियों एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी को रिटेन किया है। टीम अब ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी।

WPL 2026 Auction Live Updates: इतने स्लॉट हैं खाली

महिला प्रीमियर लीग 2026 सीजन के मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी। इसके बाद कुल 78 स्लॉट खाली रह गए हैं, जिन्हें भरने के लिए 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

WPL 2026 Auction Live Updates: दिल्ली में होगा WPL 2026 का मेगा प्लेयर ऑक्शन

बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन आयोजित कर रहा है, जिसमें कुल 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस सूची में टीम इंडिया की कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस बार ऑक्शन नई दिल्ली में हो रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी