दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया की कप्तान (Image- IANS) 
क्रिकेट

Women's T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, हरमनप्रीत का 200वां T20I मैच

Harmanpreet Kaur 200th T20I Match: महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी। कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह ऐतिहासिक 200वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच है।

अर्पित शुक्ला

Ind-W Vs Sa-W in Women's T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 1 के मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी पिच है। अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं और अच्छा स्कोर बनाते हैं, तो इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलेगी। मुझे मैदान पर कुछ समय बिताना होगा। श्रेयंका चोट की वजह से नहीं हैं, प्रेमा अपना डेब्यू कर रही हैं। क्रांति गौड़ बाहर हैं, अरुंधति खेल रही हैं।"

हरमनप्रीत का 200वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच

हरमन अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, "यहां तक का सफर शानदार रहा है। कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर आऊंगी। भगवान दयालु हैं, उनकी शुक्रगुजार हूं। दोस्तों, परिवार, और बीसीसीआई का शुक्रिया। मैं अपना 200वां मैच खेलते हुए ज्यादा नर्वस हूं।" दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट ने कहा, "टॉस जीतने पर हम भी बल्लेबाजी करते। बड़ा मैच है और हम बड़ा स्कोर करना पसंद करते। हाल में इस टीम के खिलाफ जीतकर अच्छा लगा। वर्ल्ड कप में वे हमसे बेहतर रहे हैं। टीम में दो बदलाव हैं।"

लगातार दो जीत से हौसले बुलंद

भारतीय टीम का यह तीसरा मैच है। टीम इंडिया ने अपने पिछले 2 मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। ग्रुप 1 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया फिलहाल दूसरे स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ चौथे नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तंजिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन