एशिया कप में भारत ने थाईलैंड को हराया सौजन्य-IANS
क्रिकेट

0 रन, 3 विकेट और बना दिया रिकॉर्ड, एशिया कप में दीप्ति शर्मा के घातक स्पेल ने दुनिया को चौंकाया- VIDEO

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप 2026 में भारत ने धमारेदार जीत के साथ रिकॉर्ड कायम कर दिया। दीप्ति की धमाकेदार गेंदबाजी के साथ भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया।

प्रिया जैस

India vs Thailand Women: भारत की दीप्ति शर्मा ने एशिया कप में घातक स्पेल से दुनिया को चौंका दिया। भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। 159/9 का स्कोर बनाने के बाद 'विमेन इन ब्लू' ने विपक्षी खेमे को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले। इसी के साथ दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (171) लेने वाली गेंदबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग (170) को पीछे छोड़ दिया।

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम दमदार शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 18 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की।

स्मृति मंधाना 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शेफाली ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था।

भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम को 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर प्रतिका (22) के रूप में दूसरा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। 'विमेन इन ब्लू' ने 13वें और 17वें ओवर में दो-दो विकेट गंवाए। इस बीच 'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली 36 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थीं।

भारत ने 17.2 ओवरों तक 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही जुटाए थे। यहां से क्रांति गौड़ (नाबाद 15) ने श्री चरणी (नाबाद 6) के साथ अंतिम विकेट के लिए 16 गेंदों में 22 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को किसी तरह चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने सिर्फ 29 रन पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए।

थाईलैंड की तरफ से सुलीपोर्न लाओमी ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सुनिदा चतुरोंगरात्तन ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, चानिदा सुथिरुआंग और थिपाचा पुत्थावोंग 1-1 विकेट हासिल कर सकीं।

16 ओवर में सिमट गई थाईलैंड की टीम

इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन पर सिमट गई। इस टीम को पांचवीं गेद पर नट्टाकन चंतम (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

हालांकि, नन्नापत कोंचारोएनकाई ने मोर्चा संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर उनका किसी ने साथ नहीं दिया। टीम ने कोंचारोएनकाई के रूप में अपना अंतिम विकेट गंवाया, जो 48 गेंदों में 5 चौकों के साथ 41 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनके अलावा, इस पारी में कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं।

अब पाकिस्तान से भिड़ेंगी भारतीय महिला टीम

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 1.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई रन दिए 3 विकेट झटके। इनके अलावा, नंदिनी ने 18 रन देकर इतने ही विकेट चटकाए। श्री चरणी को 2 विकेट हाथ लगे, जबकि क्रांति गौड़ ने 1 विकेट अपने नाम किया।

'ग्रुप-ए' में मौजूद भारतीय टीम 3 सितंबर को अपने अगले मैच में हांगकांग का सामना करेगी, जिसके बाद 5 सितंबर को उसकी भिड़ंत पाकिस्तान से होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला