महिला एशिया कप भारत बनाम पाकिस्तान  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Women's Asia Cup 2026: भारत-पाक मैच में किसका चलेगा जादू? धीमी पिच और भीषण गर्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर

Women T20 Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में आज होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला। दुबई की धीमी पिच और गर्मी के बीच दोनों टीमें होंगी आमने-सामने। जानिए मैच से जुड़ी हर डिटेल

सृष्टि मौर्य

IND W vs PAK W Pitch Report And Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने के कारण टीम की नजरें जीत पर रहेंगी।

दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारत को इस मैच में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। टीम की तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना अच्छी फॉर्म में हैं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम काफी हद तक कप्तान फातिमा सना और सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली पर निर्भर है। ऐसे में भारत के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी।

कैसा है पिच का हाल?

दुबई की पिच इस मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। शुरुआत में नई गेंद बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है और पावरप्ले में तेजी से रन बनाना संभव है। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।

टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजों ने 71 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 5.10 रही है। वहीं, तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले और उनकी इकॉनमी 6.18 रही। ऐसे में बीच के ओवरों में स्पिन का मुकाबले पर बड़ा असर पड़ सकता है।

कैसा है मौसम का हाल?

दुबई में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस की भी चुनौती मिलेगी। मैच की शुरुआत के समय तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे मौसम में खिलाड़ियों की फिटनेस और मैदान पर टिके रहने की क्षमता काफी अहम होगी। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है।

टूर्नामेंट के पहले 7 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 6 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, दूसरी पारी में पिच के और धीमे होने के कारण टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए फैसला आसान नहीं होगा। पहले बल्लेबाजी करने पर शुरुआत में रन बनाने का फायदा मिल सकता है, लेकिन बाद में स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी मुश्किल हो सकती है।

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप T20 मुकाबला 5 सितंबर को रात 8:00 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, दर्शक इसे सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जीत टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा सकती है। अब देखना होगा कि दुबई की धीमी पिच पर भारत की तेज गेंदबाजी और पावर हिटिंग भारी पड़ती है या पाकिस्तान कोई बड़ा उलटफेर करता है।

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?