क्रिकेट

Afghanistan से क्यों डर है New Zealand को, T20 World Cup के मुकाबले को लेकर हुआ आशंकित

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

Asia Cup-2022 बड़ा ही रोमांचक था। इस साल एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला गया था। और, इस सीजन में अफगानिस्तान को 'डार्क-हॉर्स' (dark horse) के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन Super-4 राउंड में श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत से वह हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। पर, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने पूरी पॉजिटिविटी के साथ कहा, " एक टीम के तौर पर हमने Asia Cup कप में दिखाया कि अफगानिस्तान के पास शानदार बैटर्स, बोलर्स और फिल्डर्स मौजूद हैं। हम टोटल स्कोर का बचाव करने के लिए जाने जाते हैं। टोटल को चेज़  करने के लिए नहीं। हमारी टीम भी बैलेंस्ड नज़र आती है।"

गौरतलब है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी ताकत इसके कप्तान मोहम्मद नबी, खतरनाक स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan), मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) और कैस अहमद (Qais Ahmed) हैं। इन खिलाड़ियों ने दुनिया के विभिन्न T20 League में हिस्सा लिया है। Big Bash League में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पिचों का इन्हें बढ़िया अनुभव भी है।

इन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर रन रोकना और विकेट लेना बखूबी आता है। यही वजह है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन इस बात से आशंकित हैं कि अफगानिस्तान के स्पिन बोलर्स न्यूजीलैंड को नानी याद दिलाने का कूवत रखती है। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में कहा, "मैं मेलबर्न में खेले जाने वाले अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड (NZ vs AFG World Cup, 2022) को लेकर थोड़ा सतर्क हूं, क्योंकि, मेलबर्न की पिच टर्न लेती है और अफगानिस्तान के स्पिनर बेहतरीन हैं। यह 'ब्लैक कैप्स' (Black Caps यानी, न्यूज़ीलैड की टीम) के लिए एक कठिन मुकाबला होगा।"

आपको याद दिला दें कि अफ़ग़ानिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन अटैक के साथ आक्रमण के अलावा फजलहक फारूकी और फरीद अहमद जैसे खतरनाक सीमर्स भी हैं।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा