मिथुन मन्हास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कौन हैं मिथुन मन्हास? BCCI की कमान मिलने के करीब, प्रशासन का अच्छा अनुभव, राजधानी से गहरा रिश्ता

Who is Mithun Manhas: BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगी। इस अहम बैठक में बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में मिथुन मन्हास के नाम की आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

संजय सिंह बिष्ट

Mithun Manhas: मिथुन मन्हास का नाम इन दिनों चर्चा में है। खबर है कि वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष बन सकते हैं। शनिवार को दिल्ली में एक केंद्रीय मंत्री के घर आयोजित मीटिंग में BCCI के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में सभी ने मिथुन के नाम पर सहमति जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधिकारिक घोषणा बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के बाद 28 सितंबर को की जाएगी।

इस पद के लिए पहले दिग्गज सौरव गांगुली और हरभजन सिंह के नाम चर्चा में थे। लेकिन अचानक मिथुन मन्हास के नाम पर सहमति बन गई और अब उन्हें ही बोर्ड की कमान मिलने की संभावना बढ़ गई है।

कौन हैं मिथुन मन्हास?

मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी हैं। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑलराउंडर थे। साथ ही, वे राइट आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते थे। मिथुन का जन्म 12 अक्टूबर 1979 को जम्मू में हुआ, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेला।

मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर

अगर क्रिकेट करियर की बात करें तो मिथुन मन्हास ने भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। उनका करियर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल तक सीमित रहा। दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने 157 मैचों में 27 शतक और 49 अर्धशतक बनाए। कुल रन 9714 रहे और उनका औसत 45.82 का रहा। लिस्ट-A में 130 मैचों में 4126 रन बनाए और औसत 45.84 का रहा। वहीं, T20 में 91 मैचों में 1170 रन और तीनों फॉर्मेट में 70 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं।

प्रशासन में अनुभव

क्रिकेट मैदान पर इंटरनेशनल अनुभव न होने के बावजूद, मिथुन मन्हास को प्रशासन का अच्छा अनुभव है। वे फिलहाल जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर हैं। इसके पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के कन्वीनर और आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम किया।

एक नई मिसाल बनने जा रहे हैं

2019 में BCCI के संविधान में बदलाव हुआ था। इसके बाद बोर्ड का नेतृत्व किसी क्रिकेटर को करना जरूरी माना गया। इससे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी अध्यक्ष रह चुके हैं।

अगर मिथुन मन्हास अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो यह पहला मौका होगा जब एक ऐसा क्रिकेटर BCCI के शीर्ष पद पर आएगा, जिसने कभी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। इससे पहले अध्यक्ष चुने गए गांगुली और बिन्नी दोनों ने टीम इंडिया के लिए कई मैच खेले थे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज