डैरेन सैमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'मैं बस घर जाना चाहता हूं...', टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी भारत में फंसी वेस्टइंडीज टीम

West Indies Team: टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज टीम भारत में फंसी हुई है। ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण एयरस्पेस बंद होने से खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी में देरी हो रही है।

उज्जवल सिन्हा

West Indies Still Stuck In India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से वेस्टइंडीज टीम बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम का सफर समाप्त हो गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से सफर समाप्त होने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम अपने देश नहीं लौट पा रही है। जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने निराशा जाहिर की है।

वेस्टइंटीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी निराशा जाहिर की है। सैमी ने एक्स पर लिखा, "मैं बस घर जाना चाहता हूं।" ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक स्वदेश नहीं लौट सकी है। उनके लौटने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

वेस्टइंडीज ने बयान जारी करते हुए क्या कहा?

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस पाबंदियों के कारण भारत से वेस्टइंडीज टीम के लौटने में देरी हुई है। बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ी, कोच और अधिकारी सभी भारत में हैं और सुरक्षित हैं। उनकी वापसी का इंतजाम किया जा रहा है।

ईरान-इजरायल के युद्ध के कारण बनी ये स्थिति

यह रुकावट खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष की वजह से हुई है। क्षेत्र में ईरान और इजरायल की तरफ से हो रही सैन्य कार्रवाई की वजह से एयरस्पेस बंद हुआ है। एयरलाइंस को आमतौर पर इंटरनेशनल ट्रांजिट के लिए इस्तेमाल होने वाले रूट पर सर्विस रद्द करने, रूट बदलने या देरी करने पर मजबूर होना पड़ा है।

ICC तलाश रही है वैकल्पिक व्यवस्था

जिम्बाब्वे टीम की भी स्वदेश वापसी पर असर पड़ा था। जिम्बाब्वे को दुबई के जरिए हरारे जाना था। एयरस्पेस बंद होने की वजह से आईसीसी ने वैकल्पिक व्यवस्था की और इथियोपिया एयरलाइंस द्वारा अदिस अबाबा होते हुए टीम कई ग्रुप में हरारे के लिए पहुंची। आईसीसी वेस्टइंडीज टीम की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, सुरक्षित यात्रा प्राथमिकता है। आईसीसी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर नए शेड्यूल को तैयार कर रही है और विकल्पों पर काम कर रही है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट