वेस्टइंडीज की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज की टीम 18 साल बाद पहुंची पाकिस्तान, मुल्तान में गदर मचाने को तैयार हैं कैरेबियाई खिलाड़ी

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान की दौरा करेगी। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि वेस्टइंडीज की टीम अब 18 साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क:  साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज के बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान की दौरा करेगी। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि वेस्टइंडीज की टीम अब 18 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है।

वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान में 18 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गई है।  वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। टीम ने हालांकि इस बीच दो बार लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है।

वेस्टइंडीज की टीम 17 जनवरी से मुल्तान में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले इस्लामाबाद में 10 जनवरी से पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान की ए टीम) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 25 जनवरी से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित भी कर दी गई है और पाकिस्तान पहुंच भी गई है।

यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकल का आखिरी सीरीज है। दोनों टीमें अंक तालिका में निचले स्थान पर है। इस साइकल का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। जिसके लिए साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के बाद अगले साइकल की शुरुआत होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक एथानाजे, कीसे कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर और जोमेल वारिकन।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच