वॉशिंगटन सुंदर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ENG vs IND 3rd ODI: निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण ये स्टार ऑलराउंडर हुए बाहर

Washington Sundar Injury: निर्णायक लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका मिला है, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

सृष्टि मौर्य

Washington Sundar Ruled Out Of Lord's ODI: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे वनडे महामुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे वनडे के दौरान लगी चोट के चलते वो अब कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट

वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। मिड-ऑफ की तरफ शॉट खेलने के बाद पहला रन लेते समय वो असहज दिखाई दिए और दौड़ने में परेशानी महसूस कर रहे थे। इसके दो गेंद बाद ही वह 5 गेंदों में 2 रन बनाकर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद वह इंग्लैंड की पारी के दौरान मैदान पर भी नहीं उतरे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी

सुंदर विराट कोहली के आउट होने के बाद नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उस समय विराट और श्रेयस अय्यर के बीच 67 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी थी और भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा था। लेकिन सुंदर की चोट के बाद भारत की पारी कमजोर पड़ गई। अक्षर पटेल और शिवम दुबे के विकेट भी जल्दी गिर गए, जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

चोट बनी मैच का टर्निंग पॉइंट

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि सुंदर की चोट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उन्होंने कहा कि पहला रन लेते समय सुंदर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था और इसके बाद वह सहज होकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। कोटक के मुताबिक, अगर उस समय एक और साझेदारी बन जाती तो भारत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता था।

कप्तान शुभमन गिल ने भी सुंदर की चोट को टीम के लिए बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि सुंदर टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनके बाहर होने से बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी की रणनीति भी बदलनी पड़ी। गिल ने कहा कि सुंदर के नहीं होने से मुख्य गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव आ गया और टीम की योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।

क्या प्लेइंग इलेवन में होंगे बदलाव?

सुंदर की चोट के साथ भारत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा। सुंदर की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां