विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में 'किंग' की बादशाहत बरकरार

RCB vs CSK: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का दूसरा मैच सीएसके से है, जिसमें विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli IPL Record: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए सभी की नजरें विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने इस सीजन की शुरुआत शानदार फॉर्म के साथ की थी। हालांकि, इस मैच में कोहली बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके और 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए।

फिर नंबर-1 बने विराट कोहली

भले ही कोहली इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि जरूर हासिल की। कोहली आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले भी उनके नाम था, लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया था। अब कोहली ने सीएसके के खिलाफ रन बनाते ही फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली। विराट कोहली के नाम अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1188 रन दर्ज हो चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 1188 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • रोहित शर्मा - 1161 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • विराट कोहली - 1159 रन बनाम पंजाब किंग्स
  • डेविड वॉर्नर - 1134 रन बनाम पंजाब किंग्स
  • विराट कोहली - 1130 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • डेविड वॉर्नर - 1093 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

9000 रन के आंकड़े के करीब कोहली

आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक दो मुकाबलों में 97 रन बना लिए हैं। इसी के साथ वह एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। कोहली के नाम आईपीएल में कुल 8758 रन हो चुके हैं और उन्हें 9000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 242 रनों की जरूरत है। अगर वह इस सीजन अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसे में फैंस की नजरें अब कोहली के आने वाले मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन