एयरपोर्ट पर प्रज्ञान ओझा से बात करते हुए विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्या है 'विराट चैट' का सस्पेंस? कोहली की सेलेक्टर से लंबी बातचीत, गौतम गंभीर से रहे दूर, देखें Video

Virat Kohli: ऐसे समय में जब विराट और रोहित को विजय हजारे ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए कहे जाने की चर्चा है, विराट कोहली की सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा से एयरपोर्ट पर हुई बातचीत ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli Chat with Pragyan Ojha: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के दौरान एक दिलचस्प दृश्य सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। दूसरे वनडे से पहले एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा आमने-सामने बैठकर गंभीर चर्चा करते दिखाई दिए। दोनों के बीच हुई यह बातचीत उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब लगातार खबरें आ रही हैं कि वरिष्ठ खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के बीच संवाद कम होता जा रहा है।

टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच दूरी की चर्चा

पिछले कुछ दिनों से यह दावा किया जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी समय से कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। इस कारण ड्रेसिंग रूम में हल्का-सा खिंचाव महसूस किया जा रहा है। इसी बीच विराट और ओझा की बातचीत का यह वीडियो सामने आता है, जिसने चर्चाओं को और गर्म कर दिया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि विराट कोहली कुछ अहम मुद्दों पर ओझा से चर्चा कर रहे हैं और ओझा ध्यानपूर्वक उनकी बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोनों एक कोने में बैठे थे, जबकि दूसरी ओर थोड़ी दूरी पर हेड कोच गौतम गंभीर बैठे दिखाई दिए। इससे पहले ओझा की रोहित शर्मा से भी मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने हाथ मिलाकर कुछ बातचीत की। दोनों खिलाड़ी और ओझा आईपीएल के दौरान भी एक साथ काम कर चुके हैं, इसलिए आपसी समझ अच्छी मानी जाती है।

रांची वनडे में विराट-रोहित की दमदार पारी

पहले वनडे में भारत ने रांची में शानदार प्रदर्शन किया था। विराट और रोहित दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। विराट कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा करते हुए 135 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाकर टीम को 17 रन की जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। भारत अब 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा वनडे खेलने उतरेगा और टीम उम्मीद करेगी कि दोनों अनुभवी बल्लेबाज एक बार फिर टीम को जीत की राह दिखाएं।

टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद अब सिर्फ वनडे पर फोकस

रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल केवल वनडे प्रारूप में ही खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद संयुक्त रूप से टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद मई 2025 में दोनों ने लगभग एक ही समय टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया।

ऐसे में टीम इंडिया के दो सबसे बड़े दिग्गज अब केवल वनडे में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर कोहली और ओझा की बातचीत ने यह संकेत जरूर दिया है कि आगामी टीम चयन, भविष्य की योजनाएं और खिलाड़ियों की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श जारी है। ये दृश्य बताते हैं कि टीम इंडिया में भले ही अलग-अलग बातें चल रही हों, लेकिन सीनियर खिलाड़ी और सेलेक्टर्स एक-दूसरे से संवाद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, जो टीम के भविष्य के लिए अहम है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?