विराट कोहली और दिग्वेश राठी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गुस्से से तमतमाए विराट कोहली, दिग्वेश राठी पर बौखलाते हुए शीशे पर मारी बोतल- देखें VIDEO

आईपीएल 2025 के लीग चरण के आखिरी मैच में दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को रन आउट करने की कोशिश की, जिसे देखकर विराट कोहली काफी गुस्सा हो गए और कांच पर बोतल मार दी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

लखनऊ: बीते मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज कर टॉप-2 में जगह बना ली है। हालांकि, इस मुकाबले में विराट कोहली लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी पर बौखला गए थे।

दरअसल, आरसीबी के लिए सबसे शानदार पारी जितेश शर्मा ने खेली थी। लखनऊ के गेंदबाजों ने उन्हें आउट करने के लिए एड़ी-चोंटी का दम लगा दिया था, लेकिन वह आरसीबी को जीत दिलाकर ही माने। इस मैच में एक पल ऐसा भी आया जब दिग्वेश राठी ने जितेश को नॉन स्ट्राइक एंड पर आउट भी कर दिया था, जिसे देखकर विराट कोहली गुस्से से तमतमा गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ के खिलाफ कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी, लखनऊ बड़े स्कोर के बावजूद हार रहा था। इस बीच, दिग्वेश राठी ने नॉन स्ट्राइक एंड पर जितेश को 'मांकडिंग' के तहत आउट करने की कोशिश की। जिसे देखकर विराट गुस्सा हो गए और ड्रेसिंग रूम में लगे शीशे पर बोतल मारते नजर आए।

वहीं, जितेश शर्मा के आउट या नॉट आउट का फैसला तीसरे अंपायर के पास गया, जहां उन्होंने पाया कि गेंदबाज का पैर पॉपिंग क्रीज से आगे निकल गया था, इसलिए उन्होंने नॉट आउट दिया, जबकि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने इस अपील को वापस ले लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि 228 के लक्ष्य को जितेश शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 85 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज है। अब आरसीबी को क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 29 मई को खेलना है।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब