विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

न्यूजीलैंड से मिली हार तो कीर्तन करने पहुंच गए विराट, अनुष्का शर्मा ने भी जगाई अलख, देखिए वीडियो

बीते रविवार को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस खास मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई के कृष्णा दास कीर्तन में शामिल हुए।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत 8 विकेट से हार गया है। भारत की इस करारी हार के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कीर्तन में शामिल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीते रविवार को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस खास मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई के कृष्णा दास कीर्तन में शामिल हुए। जहां भजन में दोनों लिन दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अनुष्का शर्मा सफेद आउटफिट में दिखाई दीं। जबकि विराट कोहली ने कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। इस वीडियो में दोनों कीर्तन के दौरान मस्त मगन नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों अक्सर इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम में दिखाई देते हैं।

बता दें कि भारत को बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबला में भारत की पहली पारी में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 70 के ऊपर रन बनाकर भारत को मुसिबत से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए।

ज्ञात हो कि अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला पुणे में खेला जाना है। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर भारत ने दो टेस्ट मैच खेले हैं। 2017 में अपने पहले मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और 137 रनों से जीत हासिल की थी।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान