गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राहुल तेवतिया ने जीता दिल, श्रीलंकाई क्रिकेटर के सम्मान में किया ये बड़ा काम

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस की टीम फोटोशूट के लिए मैदान पर आई। इस दौरान राहुल तेवतिया ने टीम के अन्य खिलाड़ी को सम्मान देते हुए अपनी कुर्सी छोड़ी।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जो भी हारेगी वो आईपीएल से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी हैं। वहीं, जीतने वाली टीम 1 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 खेलेगी।

वहीं, मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राहुल तेवतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस वीडियो में राहुल तेवतिया श्रीलंकाई खिलाड़ी को सम्मान देते हुए दिख रहे हैं।

राहुल तेवतिया ने कुसल मेंडिस को दिया सम्मान

एलिमिनेटर मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस की टीम सभी खिलाड़ियों के साथ फोटोशूट के मैदान पर आई। इस दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी कुशल मेंडिस को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। ऐसे में राहुल तेवतिया ने कुसल मेंडिस को कुर्सी पर बैठने के लिए ऑफर किया। हालांकि कुसल ने तेवतिया को मना कर दिया। लेकिन फैंस को राहुल तेवतिया का ये कदम फैंस को खूब भाया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दोनों टीम में हुआ बदलाव

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तीन, तो गुजरात टाइटंस ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में खेला। वहीं, रिचर्ड ग्लीसन और राज बावा ने भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी की। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए कुशल मेंडिस और वॉशिंगटन सुंदर वापस आए हैं।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा