वेंकटेश अय्यर को सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रोल। 
क्रिकेट

'ये 23 करोड़ का घोटाला है', इधर DC के खिलाफ 7 रन पर आउट हुए वेंकटेश अय्यर, उधर फैंस ने लगा डाली तगड़ी क्लास

वेंटकेश अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने मुकाबले में महज 7 रन बनाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर वेंकटेश को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन का 48वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने दिल्ली के सामने 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा फिफ्टी नहीं लगाई गई। लेकिन फिर भी टीम का स्कोर 200 पार पहुंच गया।

कोलकात के लिए सबसे ज्यादा 44 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 36 रन बनाए। लेकिन इस दिल्ली के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में वेंकटेश अय्यर नाकाम रहे। वो मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कोलकाता के इस 23 करोड़ के बल्लेबाज को निशाने पर लिया है। इस दौरान फैंस अय्यर पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

फैंस ने वेंकटेश अय्यर को फैंस ने किया ट्रोल

इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। लेकिन वो इस साल बल्ले से कुछ खास नहीं कर पार रहे हैं। दिल्ली कैपिटल् के खिलाफ भी वो सस्ते में आउट हो गए। उन्हें कप्तान अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्हें फैंस के द्वारा जमकर ट्रोल किया गया।

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजक रहा है। अब तक उसने 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान कोलकाता को सिर्फ 3 मुकाबलो में जीत मिली है। यही कारण है कि अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें स्थान पर है।

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा