वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC T20I Ranking: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने

ICC T20I Bowler Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 आई में गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Varun Chakaravarthy: एशिया कप के दौरान आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की। जिसमें टी20 आई में भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को फायदा हुआ है। वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान ऊपर चढ़कर टॉप पर पहुंच गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में वरुण चक्रवर्ती ने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है और टी20 आई में गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। 

वरुण चक्रवर्ती ने से पहले भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई टी20 आई की गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंच चुके हैं। चक्रवर्ती ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ चार रन देकर एक और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले वह फरवरी 2025 में दूसरे स्थान पर पहुंचे थे।

ऐसी है टी20 आई गेंदबाजों की रैंकिंग लिस्ट

क्रम टीम खिलाड़ी रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1 भारत वरुण चक्रवर्ती 733 733 बनाम पाकिस्तान
2 न्यूज़ीलैंड जैकब डफी 717 750 बनाम दक्षिण अफ्रीका
3 वेस्टइंडीज अकील हुसैन 707 714 बनाम बांग्लादेश
4 ऑस्ट्रेलिया एडम ज़म्पा 700 746 बनाम श्रीलंका
5 इंग्लैंड आदिल राशिद 696 747 बनाम वेस्टइंडीज
6 श्रीलंका नुवान तुषारा 677 689 बनाम बांग्लादेश
7 श्रीलंका वानिंदु हसरंगा 664 809 बनाम वेस्टइंडीज
8 भारत रवि बिश्नोई 661 707 बनाम ऑस्ट्रेलिया
9 ऑस्ट्रेलिया नाथन एलिस 658 664 बनाम वेस्टइंडीज
10 अफगानिस्तान राशिद खान 657 828 बनाम बांग्लादेश

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह आईसीसी पुरूष टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती से भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में बहुत उम्मीदें है। अगर वरुण लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहते है तो भारत एशिया कप जीत जाएगा।

कुलदीप यादव ने भी लगाई छलांग

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच हैं। जबकि स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक पायदान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए। बुमराह चार पायदान चढकर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडरों की लिस्ट में हार्दिक पंड्या शीर्ष पर है जबकि अभिषेक शर्मा चार स्थान चढकर 14वें स्थान पर पहुंच गए ।

बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं अभिषेक

बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं जिन्होंने कैरियर के सर्वोच्च 884 रेटिंग अंक हासिल कर लिये । शुभमन गिल 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा दो स्थान खिसककर चौथे और सूर्यकुमार यादव एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर हैं । इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं ।

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश; ISI का आतंकी प्लान फेल, 86-P हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार