वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी के नाम पर लोग कर रहे हैं जमकर धोखाधड़ी, चैंपियन खिलाड़ी ने फैंस को चेताया

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में बड़ी पहचान बनाई है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी भी की जा रही है।

संजय सिंह बिष्ट

Vaibhav Suryavanshi on Fake Social Media Accounts: भारतीय क्रिकेट को हाल के समय में एक नई युवा प्रतिभा मिली है—वैभव सूर्यवंशी। महज 14 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है। एक साल से भी कम समय में उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्तर पर ऐसी छाप छोड़ी है, जो कम ही खिलाड़ियों को नसीब होती है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनके ऐतिहासिक शतक ने भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है और वह युवा क्रिकेट फैंस के नए आइकन बनकर उभरे हैं।

सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा

लोकप्रियता के साथ चुनौतियां भी आती हैं। सोशल मीडिया के दौर में जहां खिलाड़ी सीधे अपने प्रशंसकों से जुड़ते हैं, वहीं फर्जी अकाउंट्स की समस्या भी तेजी से बढ़ी है। वैभव सूर्यवंशी के नाम से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कई नकली अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट्स से किए जा रहे पोस्ट के कारण फैंस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। कई लोग यह समझ नहीं पा रहे कि कौन सा अकाउंट असली है और कौन सा फर्जी। आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे वैभव का ध्यान भले ही मैदान पर हो, लेकिन उनके नाम का गलत इस्तेमाल उन्हें भी परेशान कर रहा है। यही वजह है कि उन्होंने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की।

वैभव की अपील

मामला बढ़ने के बाद वैभव ने 17 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने साफ किया कि उनका ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर कोई भी आधिकारिक अकाउंट नहीं है। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपने प्रशंसकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लिखा कि कृपया किसी भी फर्जी अकाउंट से सावधान रहें और उनसे जुड़ने से बचें। इस बयान के बाद फैंस को स्थिति साफ हो गई, लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर बढ़ते फर्जीवाड़े की ओर भी इशारा करती है।

इंस्टाग्राम पर हैं एक्टिव

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल केवल इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, जहां उनके 2.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी उम्र के हिसाब से यह आंकड़ा बेहद प्रभावशाली है और कई सीनियर खिलाड़ियों से भी ज्यादा है। वहीं ‘एक्स’ पर उनके नाम से बने कुछ फर्जी अकाउंट्स के भी हजारों फॉलोअर्स हैं, जो इस भ्रम को और बढ़ाते हैं। वैभव अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा हो। भारत ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों के खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो चुका है। इसलिए फैंस के लिए जरूरी है कि वे केवल आधिकारिक और सत्यापित अकाउंट्स पर ही भरोसा करें।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला