कप्तानी में छाए वैभव सूर्यवंशी Social Media
क्रिकेट

बल्लेबाजी के बाद कप्तानी में छाए वैभव सूर्यवंशी, अंपायर को भी बदलना पड़ा अपना फैसला, देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi DRS Review: ईशान किशन की उंगली में चोट लग गई और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। ईशान किशन के बाहर जाने के बाद टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।

अर्पित शुक्ला

Vaibhav Sooryavanshi captaincy East Zone: बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 में खेले जा रहे मुकाबले में नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने टीम की कप्तानी संभाली। वैभव की कप्तानी के इस छोटे से स्पेल में एक खास पल बी देखने को मिला। 40वें ओवर के दौरान सूर्यवंशी ने अपना पहला डीआरएस रिव्यू लिया और उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।

सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी के 40वें ओवर में मुकेश कुमार ने आर्यन जुयाल के खिलाफ कैच की अपील की थी। अंपायर ने इस अपील को खारिज कर दिया, लेकिन स्लिप में खड़े कप्तान वैभव सूर्यवंशी को भरोसा था कि गेंद बल्ले से लगी है। मुकेश ने वैभव को रिव्यू लेने के लिए कहा और वैभव ने तुरंत DRS का इशारा कर दिया।

कैप्टेंसी करियर का पहला रिव्यू सफल

इसके बाद रिप्ले में अल्ट्राएज पर गेंद के बल्ले के पास से गुजरते समय साफ हलचल दिखाई दी और तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया। वैभव सूर्यवंशी के कैप्टेंसी करियर का पहला रिव्यू सफल रहा।

जुयाल के आउट होने के बाद कप्तान वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विकेट के साथ ही सेंट्रल जोन को 99 रन पर चौथा झटका लगा है। जुयाल ने इस पारी में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वैभव क्यों कर रहे कप्तानी?

बता दें कि मैच के शुरुआत में ईशान किशन ही ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे थे। 19वें ओवर के दौरान ईशान किशन की उंगली में चोट लग गई और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। ईशान किशन के बाहर जाने के बाद टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।

ईशान के जाने के बाद कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग संभाली, वहीं वैभव ने मैदान पर फील्डिंग सेट करने और गेंदबाजों के साथ रणनीति बनाने का जिम्मेदारी उठाई। हालांकि, बाद में ईशान किशन हाथ पर टेप लगाकर वापस लौटे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर