वैभव सूर्यवंशी (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi के नए टैलेंट का राज? 15 साल के बल्लेबाज ने गेंद से मचाया धमाल, खुद बताया पूरा किस्सा

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से धमाल मचाया। ईशान किशन के एक फैसले पर 15 साल के बल्लेबाज ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाकर टीम को बड़ी जीत दिलाई।

सृष्टि मौर्य

Vaibhav Sooryavanshi Bowling Performance: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। 30 अगस्त से ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने वैभव का एक इंटरव्यू शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया।

गेंदबाजी से दिया बड़ा योगदान

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वैभव बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 8 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वैभव ने इस मुकाबले में बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी की और सिर्फ 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। खास बात ये रही कि उन्हें उस समय गेंद थमाई गई, जब टीम को एक विकेट की जरूरत थी।

'ईशान भैया को नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला हूं'

बीसीसीआई डोमेस्टिक से बातचीत में वैभव ने बताया कि ईशान किशन ने उन्हें गेंदबाजी का मौका देते हुए थोड़ा जोखिम लिया था। वैभव के मुताबिक, ईशान को ये पता ही नहीं था कि वो विकेट लेने वाली गेंदबाजी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब विकेट नहीं गिर रहा था, तब उन्हें 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। वैभव ने सोचा कि अगर उन्हें सिर्फ तीन ओवर ही मिले हैं, तो वो उन ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

गेंदबाजी करके खुश हुए वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद गेंद से टीम के लिए योगदान देना उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को भी विकेट लेना पसंद होता है और गेंदबाजों को बल्लेबाजी करना। 15 साल के वैभव ने कहा कि गेंदबाजी करते समय उन्हें काफी मजा आया और विकेट लेने के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा।

अब सेमीफाइनल में नजरें वैभव पर

ईस्ट जोन अब दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से भिड़ेगा। यह मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन आमने-सामने होंगे।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा। अब फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं कि वह रेड-बॉल क्रिकेट में बल्ले से किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। बल्लेबाजी में बड़ा नाम बना चुके वैभव ने गेंद से भी अपनी एक और खूबी दिखा दी है।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा