तिलक वर्मा और राघवेंद्र (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: रघु के चरणों में तिलक, T2OIs इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया ये खिलाड़ी

Tilak Varma touches Raghu's feet: तिलक वर्मा ने इंडिया-साउथ अफ्रीका T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता। जिसके बाद तिलक ने राघवेंद्र का पैर छुआ।

उज्जवल सिन्हा

Tilak Varma touches Raghu's feet in dressing room: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार दिया गया। वहीं हार्दिक पांड्या को दो मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस सीरीज के खत्म होने के बाद बीसीसीआई की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड तिलक वर्मा को दिया गया।

तिलक वर्मा ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपने पहले ही T20I सीरीज में गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने चार मैचों में दो हाफ-सेंचुरी जड़ी और 187 रन बनाकर सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया। तिलक ने रविवार (14 दिसंबर) को धर्मशाला में खेले गए तीसरे T20I में नाबाद 26 रन भी बनाए, जबकि शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवे और आखिरी T20I में उन्होंने अपनी पसंदीदा नंबर 3 पोजीशन पर बैटिंग करते हुए 42 गेंदों में 73 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

इस पारी में तिलक ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया और हार्दिक पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, तिलक ने रोहित शर्मा का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ा, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने का रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा।

तिलक वर्मा ने छुए राघवेंद्र द्वेदी के पैर

BCCI ने शनिवार को X और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें तिलक को इंडिया के ट्रेनिंग असिस्टेंट राघवेंद्र द्वेदी से इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल लेते हुए दिखाया गया है। अपना नाम सुनकर, तिलक ने राघवेंद्र के सामने झुककर उनके पैर छुए। अवॉर्ड देने से पहले राघवेन्द्र द्वेदी ने अपने शब्दों से पूरी टीम को मोटिवेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीरीज के बाद तिलक वर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल के रूप में सम्मानित किया गया। यह मेडल उन्हें इंडिया के ट्रेनिंग असिस्टेंट रघु राघवेंद्र ने दिया। तिलक वर्मा ने सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा, "यह दूसरी बार है जब मैं रघु से यह मेडल ले रहा हूं। इतने खास इंसान से यह मेडल लेकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO