विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आखिर क्यों फेल हो रहे विराट कोहली? जानें लगातार फ्लॉप शो के तीन बड़े कारण

बांग्लादेश के खिलाफ 8 महीने बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। जहां वह शानदार बल्लेबाजी करने में फेल रहे। जिसके पीछे कई वजह हो सकते हैं, लेकिन आज हम उन तीन वजह के बारे में बात करेंगे, जिसकी वजह से कोहली फेल हो रहे हैं...

मृणाल पाठक

चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए पहले दिन का खेल काफी शानदार रहा। हालांकि भारत की पहली पारी में टॉप ऑर्डर ने निराश किया। बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखने वाले विराट कोहली भी फेल रहे। वह केवल 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

बांग्लादेश के खिलाफ 8 महीने बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। जहां वह शानदार बल्लेबाजी करने में फेल रहे। जिसके पीछे कई वजह हो सकते हैं, लेकिन आज हम उन तीन वजह के बारे में बात करेंगे, जिसकी वजह से कोहली फेल हो रहे हैं...

बाहर जाती गेंद को छेड़ना

विराट कोहली को ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद हमेशा से ही दिक्कत देती हुई आई है। वह ऐसी गेंदों पर अक्सर विराट कोहली शिकार होते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने मिला, जब वह ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई गेंद पर बॉडी से दूर होकर खेलना चाहते थे। लेकिन उनका यह प्रयास फेल रहा और उनके बैट का किनारा लगते हुए विकेटकीपर लिटन के हाथों में चली गई।

टेस्ट क्रिकेट से दूरी

विराट कोहली के फेल होने की दूसरी वजह उनके टेस्ट क्रिकेट से दूरी को मान सकते हैं। वह लगभग 8 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। इस मैच से पहले कोहली ने जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के न्यूलैंड्स में टेस्ट खेला था। जिसके बाद जनवरी-फरवरी में हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने निजी करण की वजह से नहीं खेले थे। ऐसे में अब लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे विराट को बांग्लादेश के खिलाफ संघर्ष करते देखना मानों लाजमी था।

घरेलू क्रिकेट में आजमाना चाहिए हाथ

विराट कोहली घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं। ऐसे में टेस्ट के लिए उनकी प्रैक्टिस अच्छे से नहीं हो पाती है। यह भी उनके फ्लॉप शो की वजह हो सकती है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में हाथ आजमाना चाहिए। जिससे उनकी बल्लेबाजी और भी ज्यादा निखर सकती है।

इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का सबसे खराब साल

विराट कोहली के लिए ये साल कुछ खास नहीं जा रहा है। इस साल उन्होंने 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।  इसकी 16 पारियों में 18.87 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 302 रन बनाए हैं। वहीं उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन रहा है। जबकि उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज