सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 में खराब सीजन के बाद SRH के इन खिलाड़ियों पर गिरेजी गाज, एक तो ऐसा है जिसे कोई भी टीम कर लेगी शामिल

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का सीजन अच्छा नहीं रहा। जिसके बाद अब इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस लिस्ट में भारत के दिग्गज गेंदबाज भी शामिल हैं।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का सीजन अच्छा नहीं रहा। पिछले साल की उपविजेता टीम इस सीनज प्लेऑफ में क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में 6 जीत और 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। यह सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए निराशाजनक रहा। इस सीजन में हैदराबाद की टीम लय नहीं पकड़ सकी।

पिछले सीजन की उपविजेता टीम ने इस सीजन में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया था। हालांकि उन्होंने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। इस खराब सीजन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट इन पांच खिलाड़ियों को अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। इसमें एक भारत के दिग्गज गेंदबाज भी शामिल हैं।

मोहम्मद शमी को भी रिलीज कर सकती है SRH

इन पांच खिलाड़ियों को रिलीज करने वाले लिस्ट में मोहम्मद शमी पहले नंबर पर शामिल है। शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में अपने टीम के साथ जोड़ा था। लेकिन उनका प्रदर्शन इस सीजन काफी फीका रहा। उन्होंने आईपीएल 2025 में 9 मैच खेले और इस दौरान केवल 6 विकेट ही ले सके। उसके बाद वो फिटनेस की समस्याओं से जूझने लगे।

इन खिलाड़ियों पर भी गिर सकती है गाज

मोहम्मद शमी के अलावा अभिनव मनोहर भी इस लिस्ट का हिस्सा है। अभिनव को 3.20 करोड़ रुपये में हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने इस सीजन में बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया। वो 8 मैचों में केवल 61 रन बना सके। इसी तरह 2.40 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले केवल दो मैच ही खेल पाए। ऐसे में जम्पा को भी सनराइजर्स रिलीज कर सकती है।

इनके अलावा टीम के दो लेग स्पिनर को रिलीज कर सकती है। 3.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए चाहर ने सिर्फ एक मैच खेला, जबकि 40 लाख रुपये में खरीदे गए अंसारी ने दस मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए। इन पांचों खिलाड़ियों को रिलीज करके सनराइजर्स हैदराबाद अपने पर्स में कुछ पैसे बनाएंगी। इन खिलाड़ियों को रिलीज करने हैदराबाद के पर्स में 19.20 करोड़ रुपये आ जाएंगे। वो अगले साल आईपीएल 2026 में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए काफी फायदेमंद होगा।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब