टेम्बा बावुमा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका को WTC चैंपियन बनाने के बाद टीम से क्यों बाहर हुए टेम्बा बावुमा? सामने आई ये बड़ी वजह

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के खिताब पर कब्जा किया। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से वो बाहर हो चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

साउथ अफ्रीका ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस दौरान टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने इसके खिताब पर कब्जा जमाया। वो डब्ल्यूटीसी की ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बनी। वहीं, साउथ अफ्रीका के खाते में 27 साल के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी आई।

डब्ल्यूटीसी 2025 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त दी। अब उसकी निगाहें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र पर बनी हुई हैं। ऐसे में टीम आगे शानदार प्रदर्शन कर फिर से इसके फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। लेकिन इससे पहले साउथ अफ्रीका के चैंपियन कप्तान टेम्बा बावुमा टीम से बाहर हो गए हैं।

कप्तान हुए टीम से बाहर

गौरतलब है कि टेम्बा बावुमा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच में चोट लग गई थी। जिसके कारण वो हैमस्ट्रिंग की दिक्कत से जूझ रहे थे। उन्हें खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करते वक्त चोट लग गई थी। अब वो इसके लिए स्कैन करा रहे हैं। ये ही कारण है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बावुमा टीम से बाहर हो चुके हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान नए खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है। जी हां, इस सीरीज में टेम्बा बावुमा की जगह साउथ अफीकी टीम के लिए केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है। ये सीरीज 28 जून से शुरु होगी, जिसका आखिरी मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा।

टेम्बा बावुमा के अलावा इस सीरीज में कगिसो रबाडा और एडन मार्करम बाहर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को मैनेजमेंट ने आराम दिया है। वहीं, तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी दूसरे टेस्ट में टीम के साथ जुड़ेंगे।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

केशव महाराज (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगा सेनोकवाने, प्रेनेलन, काइल वेरिन, कोडी यूसुफ।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर