फाइल फोटो (साेर्स: सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

आकाश मसने

मुंबई: बीसीसीआई ने शनिवार रात को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैच 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाने हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज चल रही है। भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत कर शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए घोषित की गई इस टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है। वहीं टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। विकेट कीपर के तौर पर संजू सैमसन व जितेश शर्मा को जगह मिली है। जबकि ईशान किशन की वापसी नहीं हुई है।

आईपीएल में जलवा बिखेरने वालों को मिली जगह

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले गेंदबाज मयंक यादव को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम जगह गई। वहीं आईपीएल 2024 में भी प्रभावित करने वाले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है।

कई खिलाड़ियों को दिया गया आराम

जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई टीम में से चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद को बाहर रखा है। भारत को अगले महीने घरेलू मैदान पर तीन टेस्ट खेलने हैं, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरा होगा, ऐसे में टेस्ट नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। बता दें कि तीन मैचों की सीरीज की शुरूआत 6 अक्टूबर को ग्वालियर से होगी। अगले दो मैच नई दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में अपने दूसरे टी20 मैच में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई है।

इस प्रकार है टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम