टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी हुई लॉन्च (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

टीम इंडिया का नया अवतार! BCCI ने जारी किया T20 World Cup 2026 की नई जर्सी का VIDEO, देखें पहली झलक

T20 World Cup 2026: अगले साल 7 फरवरी से भारत-श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team New Jersey: अगले साल 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेजबानी करेंगे। कुछ दिन पहले ही आईसीसी ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया था। इसी बीच भारत–दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय पारी समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई टी20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी का अनावरण कर दिया।

नई जर्सी का डिजाइन

बीसीसीआई द्वारा लॉन्च की गई नई जर्सी में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जर्सी के कॉलर पर तिरंगे के तीन रंग स्पष्ट रूप से नजर आते हैं, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाते हैं। जर्सी के फ्रंट भाग में हल्की और गहरी नीली धारियों का संयोजन दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और एथलेटिक लुक प्रदान करता है। जर्सी की बॉर्डर पर ऑरेंज कलर इस्तेमाल किया गया है, जो पारंपरिक भारतीय टीम लुक को बनाए रखता है।

जर्सी पर दिख रहे 2 स्टार का मतलब

नई जर्सी में दो चमकते हुए स्टार भी बने हुए हैं। ये स्टार भारतीय टीम की अब तक की दो टी20 वर्ल्ड कप जीत को दर्शाते हैं।

  1. पहला खिताब 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में मिला।
  2. दूसरा खिताब 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता।

जर्सी लॉन्च के वक्त कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों ने इस नई जर्सी को फ्लॉन्ट करते हुए इसे प्रशंसकों के सामने पेश किया।

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप अभियान 7 फरवरी से शुरू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होगा।

टीम इंडिया का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है।व ग्रुप ए में भारत का अंतिम मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। टीम इंडिया के सभी ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

नई जर्सी के लॉन्च के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ बड़ी तैयारी में जुट चुकी है।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO