प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PM मोदी के साथ आज डिनर करेगी भारतीय महिला टीम, मुंबई से दिल्ली रवाना हुईं सभी खिलाड़ी

Indian Women's Team: वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम आज PM मोदी के साथ डिनर करेगी। BCCI ने 51 करोड़ का इनाम घोषित किया। फाइनल मुकाबले में दीप्ति और शैफाली ने दमदार प्रदर्शन किया था।

संजय सिंह बिष्ट

PM Modi Invited Women's Team for Dinner: 2 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर में शामिल होगी। टीम की एक खिलाड़ी के कोच ने बताया कि PMO की ओर से मेल के जरिए खिलाड़ियों को डिनर का आमंत्रण भेजा गया है। टीम मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुकी है।

फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया

भारतीय टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाकर और दो विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

दीप्ति शर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन, बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 5 विकेट झटके और 58 रन की पारी खेली। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 246 रन पर रोक दिया। दीप्ति को पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया।

टीम मोदी को टीम देगी खास गिफ्ट

दीप्ति शर्मा ने बताया कि टीम प्रधानमंत्री मोदी को एक खास गिफ्ट देगी। उन्होंने कहा, “हमने अभी तय नहीं किया कि जर्सी देंगे या बैट, लेकिन कुछ न कुछ खास तो जरूर देंगे।” टीम इस गिफ्ट पर जल्द फैसला करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी बधाई, टीम की तारीफ की

वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम की सराहना की थी। उन्होंने लिखा, “फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अद्भुत था। उनकी एकजुटता, कौशल और आत्मविश्वास ने देश का सिर ऊंचा किया है।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की। BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि टीम की हिम्मत और एकजुटता ने पूरे देश की उम्मीदों को नई ऊँचाई दी है। वहीं, टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरे देश में अबतक जश्न का माहौल है। लोग इसे भारत में महिला क्रिकेट की नए अध्याय की शुरुआत बता रहे हैं। गौरतलब है कि पहली बार भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में आईसीसी विश्वकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज