भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 WC 2026: भारत के द्वारा नीदरलैंड को हराते ही तुरंत बदल गया प्वाइंट्स टेबल का हाल, ये दो टीमें हैं टॉप पर

T20 World Cup 2026: 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन मुकाबले खेले गए। भारत ने नीदरलैंड्स को हराया, पाकिस्तान ने नामीबिया को मात दी, जबकि साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से हराया।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में भारतीय टीम ने अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण का अंत लगातार मजबूत खेल के साथ किया। 18 फरवरी को टूर्नामेंट में कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें भारत, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने जीत दर्ज की। इन नतीजों के बाद अंक तालिका में भी अहम बदलाव देखने को मिला और कई टीमों की स्थिति साफ हो गई।

ग्रुप A और ग्रुप D की स्थिति

ग्रुप A में भारतीय टीम 8 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अपने प्रदर्शन से यह दिखाया है कि वह खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल है। इसी ग्रुप में पाकिस्तान 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं ग्रुप D में साउथ अफ्रीका की टीम 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और सुपर-8 की दौड़ में अपनी स्थिति बनाए हुए है।

ग्रुप B और ग्रुप C का हाल

ग्रुप B में श्रीलंका की टीम 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। टीम ने शुरुआती मैचों में लगातार जीत दर्ज कर मजबूत शुरुआत की थी, जिसका फायदा उसे अंक तालिका में मिला। जिम्बाब्वे 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ग्रुप C में वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड भी 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा है और नेट रन रेट भी यहां अहम भूमिका निभा रहा है।

सुपर-8 पर टिकी निगाहें

लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ अब सभी टीमों की नजरें सुपर-8 चरण पर टिक गई हैं। अब आगे होने वाले मुकाबलों में टीमों के प्रदर्शन से ही तय होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बना पाती है। क्रिकेट प्रशंसकों को भी आने वाले मैचों में कड़े मुकाबलों की उम्मीद है, क्योंकि अब हर मैच नॉकआउट जैसा महत्व रखने वाला है।

टी20 वर्ल्ड कप में चारों ग्रुप की अंक तालिका

क्रं.सं. टीम का नाम  मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 🇮🇳 भारत 3 3 0 0 0 6 3.050
2 🇵🇰 पाकिस्तान 4 3 1 0 0 6 0.976
3 🇺🇸 संयुक्त राज्य अमेरिका 4 2 2 0 0 4 0.788
4 🇳🇱 नीदरलैंड 3 1 2 0 0 2 -1.352
5 🇳🇦 नामियाबिया 4 0 4 0 0 0 -3.108

ग्रुप B

क्रं.सं. टीम का नाम  मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 🇱🇰 श्रीलंका 3 3 0 0 0 6 2.462
2 🇿🇼 ज़िम्बाब्वे 3 2 0 0 1 5 1.984
3 🇮🇪 आयरलैंड 4 1 2 0 1 3 0.150
4 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया 3 1 2 0 0 2 0.414
5 🇴🇲 ओमान 3 0 3 0 0 0 -4.546

ग्रुप C

क्रं.सं. टीम का नाम  मैच (M) जीत (W) हार (L) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 3 3 0 6 1.820
2 इंग्लैंड (ENGLAND) 4 3 1 6 0.201
3 स्कॉटलैंड (SCOTLAND) 4 1 3 2 0.184
4 इटली (ITALY) 3 1 2 2 -0.588
5 नेपाल (NEPAL) 4 1 3 2 -1.349

ग्रुप D

क्रं.सं. टीम का नाम  मैच (M) जीत (W) हार (L) अंक (PTS)
1 दक्षिण अफ्रीका 4 4 0 8
2 न्यूजीलैंड 4 3 1 6
3 अफगानिस्तान 3 1 2 2
4 संयुक्त अरब अमीरात 4 1 3 2
5 कनाडा 3 0 3 0

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना