सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल इतिहास में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऋषभ पंत और एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 44 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत और एबी डिविलियर्स के एक खास रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। बारिश के कारण मैच को शुरु होने में देरी हुई। इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पंजाब के सामने 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस दौरान सूर्यकुमार यादव फिर से शानदार पारी खेली। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया। जिसके बाद उन्होंने नॉन ओपनर बल्लेबाज के तौर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने पंत और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल 2025 में 700 रनों के आंकड़ें को पार कर लिया है। बता दें कि अबतक किसी भी नॉन-ओपनर बल्लेबाज के द्वारा एक सीजन में ये सबसे ज्यादा स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड साल 2016 में एबी डिविलियर्स के नाम था। उन्होने उस सीजन में कुल 687 रन बनाए हैं। वहीं, ऋषभ पंत ने बतौर नॉन-ओपनर साल 2018 में 684 रन बनाए। इस हिसाब से सूर्यकुमार यादव ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 44 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में 714 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत का एक सीजन में नॉन-ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया 203 रन का स्कोर

क्वालीफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 203 रन विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 44-44 रन की पारी खेली। इसके बाद अंत में नमन धीर ने 200 से उपर के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 रन की छोटी पारी खेली।

पंजाब किंग्स के लिए अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर हार्दिक पांड्या और नमन धीर को अपना शिकार बनाया। वहीं, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार व्यषक और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा