SRH vs DC IPL 2026 Live Update 
क्रिकेट

SRH vs DC Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रन से जीता मुकाबला, अभिषेक की पारी दिल्ली पर पड़ी भारी

SRH vs DC Highlight Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। अभिषेक शर्मा के शतक से SRH ने 243 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया, जिसके आगे दिल्ली टिक नहीं सकी।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Premier League 2026, 31st Match SRH vs DC Highlight Update: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देते हुए सीजन की चौथी जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे से तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए शुरुआत ही भारी पड़ गई, क्योंकि हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। इस पारी के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन ठोकते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़े। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन जोड़े। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

SRH vs DC Live Score Update: अंतिम गेंद पर भी गिरा विकेट, सनराइजर्स ने जीता मुकाबला

मुकाबली की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना 9वां विकेट खोया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को लगा छठा झटका

आशुतोष शर्मा को आउट कर ईशान मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स का छठा बल्लेबाज पवेलियन भेज दिया है। अब दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंद पर 27 रन की जरूरत है।

SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स जीत के करीब

दिल्ली कैपिटल्स के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबला जीतना काफी मुश्किल हो गया है। उसे जीत के लिए 14 गेंद पर 59 रन की जरूरत है।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को लगा बैक टू बैक झटका

नीतीश राणा के बाद ईशान मलिंगा ने डेविड मिलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का चौथा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 58 गेंद में 136 रन की जरूरत है।

SRH vs DC Live Score Update: नीतीश राणा कैच आउट

अर्धशतकीय पारी खेलकर नीतीश राणा आउट हो चुके हैं। राणा ईशान मलिंगा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अभिषेक शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर डेविड मिलर आए हैं।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने 23 गेंद में 37 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर समीर रिजवी आए हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है।

SRH vs DC Live Score Update: नीतीश राणा ने ठोकी फिफ्टी

इस वक्त नीतीश राणा के बल्ले से गजब के शॉट्स देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने 27 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेल दी है।

SRH vs DC Live Score Update: पावरप्ले में बने 59 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। इस वक्त केएल राहुल 22 और नीतीश राणा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निशंका के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें दिलशान मधुशंका ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। निशंका ने 8 रन बनाए। दूसरी तरफ केएल राहुल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 243 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 243 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा 135 और हेनरिक क्लासेन 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

SRH vs DC Live Score Update: 18 ओवर बाद सनराइजर्स का स्कोर

18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर अभिषेक शर्मा 128 रन की शतकीय पारी के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद में ठोका शतक

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं।

SRH vs DC Live Score Update: ईशान किशन रन आउट

ईशान किशन को 25 रन पर नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया है। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा शतक के करीब हैं।

SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को ट्रेविस हेड के रूप में पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें कप्तान अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। हेड ने 26 गेंद में 37 रन की छोटी पारी खेली। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा अपनी फिफ्टी पूर कर चुके हैं।

SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक ने ठोकी फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अब भी पहले विकेट की तलाश है। दूसरी तरफ 37 रन बनाकर ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। 8.4 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 97-0 है।

SRH vs DC Live Score Update: पावरप्ले का हाल

6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड हैं, जो कि सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अब भी पहले विकेट की तलाश है।

SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक और हेड मैदान पर उतरे

मुकाबला शुरू हो चुका है और हैदराबाद का ये स्टेडियम दर्शकों की मौजूदगी से खचाखच भरा हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पथुम निशांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एडगिनी।

SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है। अब अपने घर पर ईशान किशन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।

SRH vs DC Live Score Update: टॉस में SRH और DC के आंकड़े

अब तक खेले गए 26 मुकाबलों में दिल्ली ने 15 बार और हैदराबाद ने 11 बार टॉस जीता है। दिल्ली ने 8 बार पहले बल्लेबाजी और 7 बार गेंदबाजी चुनी, जबकि हैदराबाद ने 6 बार बैटिंग और 5 बार बॉलिंग का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें 4-4 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल करने में सफल रही हैं।

SRH vs DC Live Score Update: समीर रिजवी की परेशानी स्पिन गेंदबाज

समीर रिजवी इस सीजन में दिल्ली के पांच में से दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं, लेकिन लेफ्ट आर्म स्पिनरों के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। उन्होंने इस तरह की गेंदबाजी पर 46 गेंदों में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद उनकी कमजोरी को भुनाने के लिए अभिषेक शर्मा या हर्ष दुबे को गेंदबाजी में इस्तेमाल कर सकती है।

SRH vs DC Live Score Update: अक्षर और अभिषेक के बीच होगी तगड़ी जंग

अक्षर पटेल ने टी20 में अभिषेक शर्मा को अब तक आठ गेंदें डाली हैं, जिसमें दो बार उन्हें आउट किया है। ऐसे में हैरानी नहीं होगी अगर दिल्ली के कप्तान पावरप्ले में खुद गेंदबाजी करने आ जाएं। दूसरी ओर युवा ओपनर अभिषेक ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया था।

SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स।

SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार