Indian Premier League 2026, 27th Match SRH vs CSK Highlight Update: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बना दिए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने 59-59 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। वहीं, चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और उसे 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में चौथे स्थान पर छलांग लगाई। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की चौथी हार झेलनी पड़ी और टीम 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।
प्रफुल्ल हिंगे के ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स टारगेट पूरा नहीं कर सकी। 20 ओवर में उसने 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इस हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद 10 रन से मुकाबला जीत गया है।
सीएसके को शिवम दुबे के रूप में 7वां झटका लग चुका है। उन्हें साबिक हुसैन ने क्लीन बोल्ड किया। अब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 18 बॉल में 40 रन की जरूरत है।
148 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका लग चुका है। मैथ्यू शॉर्ट के रूप में ईशान मलिंगा को तीसरी सफलता मिली है। अब चेन्नई को जीत के लिए 25 गेंद में 46 रन की जरूरत है।
सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को बैक टू बैक दो बड़े झटके लग चुके हैं। इसके साथ ही टीम के पांच टॉप बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर मैथ्यू शॉर्ट और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 42 गेंद में 75 रन की जरूरत है।
चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। वो ईशान मलिंगा की गेंद पर साहिल अरोड़ा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 13 गेंद पर 19 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सरफराज खान आए हैं। 5.2 ओवर के बाद CSK का स्कोर 68-3 है।
चोट के कारण आयुष म्हात्रे परेशान दिख रहे हैं। आखिरकार वो नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मैथ्यू शॉट आए हैं। 5 ओवर के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं।
संजू सैमसन 7 रन पर आउट हो चुके हैं। वो नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हेनरिक क्लासेन को अपना कैच थमा बैठे। इसके साथ ही सनराइजर्स को पहली सफलता मिली है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आयुष म्हात्रे आए हैं।
अंशुल कंबोज के ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंग्स्टन कैच आउट हो गए। 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सनराइजर्स ने 194 रन बनाए हैं।
अंशुल कंबोज ने टीम को 20वें ओवर में 8वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने शिवांग कुमार को आउट किया। 19.4 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 193 रन है।
18..1 ओवर के बाद सरनाइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर शिवांग कुमार और लियान लिविंगस्टन मौजूद हैं।
जैमी ओवर्टन ने फिर विकेट झटका है। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को पवेलियन भेज अपना तीसरा विकेट व सनराइजर्स को पांचवां झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर साहिल अरोड़ा आए हैं। हैदराबाद ने 14.5 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं।
अनिकेत वर्मा के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा है। उन्हें 2 रन पर जैमी ओवर्टन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। 12.3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 134-4 है।
अभिषेक शर्मा DRS के चलते अपना विकेट गंवा चुके हैं। जेमी ओवर्टन की गेंद पर संजू सैमसन ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके साथ ही हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अनिकेत वर्मा आए ङैं। 8.2 ओवर के बाद SRH का स्कोर 99-3 है।
अभिषेक शर्मा फिर ताबड़तोड़ पारी खेली है। इस मुकाबले में उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 75-2 है।
ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मुकेश चौधरी ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिण मैदान पर हेनरिक क्लासेन मैदान पर आए हैं।
ट्रेविस हेड 23 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद को पहला झटका 75 के स्कोर पर लगा। मुकेश चौधरी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई।
अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। पांच ओवर में हैदराबाद ने 63 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अब चेन्नई सुपर किंग्स SRH को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं, SRH की कोशिश चेन्नई के सामने 200+ स्कोर खड़ा करने की होगी।
हैदराबाद में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मुकाबले में बिना रुकावट पूरा खेल देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, तापमान में हल्की गिरावट भी महसूस हो सकती है।
अगर सीएसके और हैदराबाद के मुकाबले की बात करें तो कागज पर इशान किशन की टीम ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। हालांकि चेन्नई के पास भी शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन इस मैच का नतीजा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।
हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे यहां बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। ऐसे में मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेत्रा, ओंकार तरमले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल् पटेल, अमन खान, जकारी फाउल्क्स, रामकृष्ण घोष।