पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सुपर-8 मैच फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दासुन शनाका की लाजवाब पारी, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका 5 रन से हारा, फिर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल से हुई बाहर

PAK vs SL: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से शिकस्त दी, लेकिन फिर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं जा सका। उसकी जगह न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनीं।

संजय सिंह बिष्ट

PAK vs SL T20 World Cup 2026 Super-8 Match Highlight: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी और फखर जमान के विस्फोटक 84 रन की बदौलत टीम ने अपने लिए एक मजबूत स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में श्रीलंका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इस हिसाब से पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 5 रन के अंतर से जीत दर्ज की।

श्रीलंकाई कप्तान की दमदार पारी

213 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खास नहीं रही। टीम को 8 रन के स्कोर पर पाथुम निसंका का झटका लगा। इसके बाद 33 रन के स्कोर पर दूसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। कुल मिलाकर 100 रन से अंदर टीम ने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कप्तानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 245 के स्ट्राइक रेट के साथ 76 रन बनाए और श्रीलंकाई टीम को जीत के करीब ले गए। शाहीन शाह अफरीदी के अंतिम ओवर में जब दासुन छक्के लगा रहे थे तब लग रहा था कि श्रीलंका इस मैच को जीत जाएगी। लेकिन अंतिम दो गेंदों श्रीलंका को सिर्फ 6 रन की जरूरत थी और दासुन शनाका के शॉट सलेक्शन के कारण ये रन नहीं बन पाए। लेकिन उनकी ये पारी यादगार थी।

पाकिस्तान जीतकर भी सेमीफाइनल में क्यों नहीं पहुंचा?

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में न पहुंच पाना टीम के खराब रन रेट का परिणाम है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 64 रन के अंतर से हराना था। इस हिसाब से उसे श्रीलंकाई टीम को करीब 147 रन के अंदर रोकना था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। जिस कारण पाकिस्तान की जगह न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जा पहुंची। सुपर-8 ग्रुप में न्यूजीलैंड के साथ अंक बराबर होने के कारण रन रेट का सहारा लिया गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने 4 मैचों में समान अंक हासिल किए, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बेहतर होने के कारण उसने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस प्रकार पाकिस्तान जीतने के बावजूद ग्रुप में अपनी जगह मजबूत नहीं कर पाया।

ये तीन टीम सेमीफाइनल में पहुंची

टी20 टूर्नामेंट में रन रेट का बहुत महत्व होता है। अगर दो या दो से अधिक टीमों के अंक बराबर हों तो नेट रन रेट उनकी स्थिति तय करता है। इस नियम के कारण पाकिस्तान को जीत के बावजूद अंतिम चार में जगह नहीं मिल सकी। अब सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले भारत की होंगे। अब तक साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के रूप में तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में मुकाबला होना है। इसमें मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइल में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी