Indian Premier League 2026 21st Match SRH vs RR Highlight Updates: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के जीत के सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने राजस्थान को 57 रनों से करारी शिकस्त दी। यह राजस्थान की लगातार चार जीत के बाद सीजन की पहली हार रही, जबकि हैदराबाद ने पांच मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 217 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा को दो सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 9 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने कप्तान रियान पराग (4) को भी आउट किया।
दूसरी ओर साकिब हुसैन ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल (1) को चलता किया। शुरुआती झटकों के बाद डोनोवन फरेरा (44 गेंदों में 69) और रवींद्र जडेजा (32 गेंदों में 44) ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 118 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि 15वें ओवर में हुसैन ने फरेरा को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) को भी पवेलियन भेजा। अंत में तुषार देशपांडे ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।
सनराइजर्स की टीम जीत के करीब है। राजस्थान के 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब आरआर को जीत के लिए 19 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 46 गेंद पर 114 रन की जरूरत है।
प्रफुल हिंगे बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने रियान पराग को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को 5वां झटका दिया है। इससे पहले वो वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट कर चुके हैं। 3.3 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 11-5 है।
प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए हैं। उन्होंने वैभव और जुरेल के बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को पवेलियन भेज दिया है। 1 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1 ओवर के बाद 1 रन पर 3 विकेट है।
प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी प्रफुल हिंगे की गेंद पर कैच आउट हो चुके हैं।
20वें ओवर में सनराजर्स के बल्लेबाजों ने 14 रन बनाए। इस हिसाब से उसने राजस्थान रॉयल्स के सामने 216 रन का स्कोर खड़ा किया है।
नीतीश कुमार रेड्डी 28 रन की छोटी पारी खेलकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए हैं। इसके साथ ही सनराइडर्स के 19 ओवर तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
हेनरिक क्लासेन 40 रन के स्कोर पर तुषार देशपांडे का शिकार बन चुके हैं। इसके साथ ही राजस्थान को चौथा विकेट मिला है। अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पिछले मैच के सलिल अरोड़ा आए हैं। 16.2 ओवर के बाद SRH का स्कोर 165/4 है।
ईशान किशन शतक से चूक गए हैं। उन्हें 91 के स्कोर पर संदीप शर्मा ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लग चुका है। 14 ओवर बाद सनराइजर्स का स्कोर 145-3 है।
सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर 89-2 है।
ट्रेविस हेड के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हेनरिक क्लासेन आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान ईशान किशन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है।
राजस्थान रॉयल्स को पहली गेंद पर सफलता मिली है। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आर्चर ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया।
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा- "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमारे लिए यह एक नई विकेट है, इस सीज़न में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शुरुआत में पिच में थोड़ी नमी या चिपचिपापन होगा। हमने यहाँ कई बड़े स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है। 2024 में हम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए थे, इसलिए उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। बृजेश बाहर हुए हैं और उनकी जगह तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी को आराम दिया गया है और प्रिटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह एक लंबा सफ़र रहा है। मैं लंबे समय तक (संजू सैमसन) भैया के मार्गदर्शन में रहा, और फिर सांगा ने मेरे खेल को बेहतर बनाने में बहुत मदद की।"
वहीं, ईशान किशन का मानना था कि "पिछले मैच के मुकाबले हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, हेंगे टीम में आए हैं। मुझे लगता है कि मैं यह काम काफी लंबे समय से कर रहा हूँ। मैं अंडर-19 इंडिया टीम में भी लीडर था, अपनी स्टेट टीम के लिए भी मैंने यह किया है, और मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति ज़्यादा जागरूक होते हैं और खेल पर ज़्यादा ध्यान दे पाते हैं। आप अपनी टीम के लिए और ज़्यादा करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह कभी भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, बल्कि हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है।"
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब राजस्थान की कोशिश हैदराबाद को यहां कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
हैदराबाद टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी रही है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गेंदबाज खासकर बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में रन रोकने में संघर्ष कर रहे हैं, जिससे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। यदि हैदराबाद को राजस्थान की लय तोड़नी है, तो उसे शुरुआत में विकेट लेने के साथ गेंदबाजी में सामूहिक प्रदर्शन करना होगा।
सैम करन के बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत में ही उनकी जगह दसुन शनाका को टीम में शामिल किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका कब मिलता है। शनाका के आने से टीम के मिडिल ऑर्डर की ताकत बढ़ेगी और साथ ही गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। टीम का शीर्षक्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है, वहीं गेंदबाजी आक्रमण भी संतुलित है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी का बड़ा योगदान रहा है। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीमों पर लगातार दबाव बनाया है। उनकी निडर बल्लेबाजी ने इस जोड़ी को इस सीजन की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में शामिल कर दिया है। सूर्यवंशी फिलहाल 200 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, ऐसे में आगामी मुकाबले में भी उन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने टीम को मजबूती और स्थिरता प्रदान की है।
रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस।
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, इशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पेन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस।