केशव महाराज (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

केशव महाराज ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रिका की वेस्टइंडीज पर जीत ने दिया पाकिस्तान को झटका

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पिछे छोड़ दिया है और पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

मृणाल पाठक

प्रोविडेंस (गयाना): दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां साउथ अफ्रिका ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 40 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जीता है। वहीं अब दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। साथ ही इस मुकाबले में केशव महाराज ने इतिहास भी रच दिया है। वह अब दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पिछे छोड़ दिया है और पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। अफ्रीका ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 के चक्र में 6 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 2 में जीत दर्ज की, 3 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ।

दक्षिण अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान को लगा झटका

जबकि पाकिस्तान ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 जीते और 3 गंवाए। ऐसे में अफ्रीका का जीत प्रतिशत 38.89 का है, वहीं पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 36.66 का है। हालांकि पाकिस्तान के पास दोबारा अपनी जगह या उससे ऊपर जाने का मौका है। पाकिस्तान को 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें जीत दर्ज करके पाकिस्तान फिर से दक्षिण अफ्रीका को पिछे छोड़ सकती है।

भारत की बादशाहत बरकरार

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वेस्टइंडीज केवल 222 रन पर ही आउट हो गई। साउथ अफ्रिका ने यह लगातार 10वीं बार वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज हराया है। हालांकि साउथ अफ्रिका की इस जीत से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारत अभी भी पहले स्थान पर बरकरार है।

केशव महाराज ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में 171 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। वह अब दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने ह्यू टेफील्ड को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया है। महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में 13 विकेट झटके हैं।

WI के नौवें नंबर के बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

जानकारी के लिए बता दें कि पहली पारी में दो विकेट लेने वाले महाराज ने दूसरी पारी में 37 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने 50 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज की तरफ से नौवें नंबर के बल्लेबाज गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा45 रन बनाए।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?