क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दो खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। ऐसा एक इमर्जिंग टेस्ट के दौरान हुआ। जब साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने बांग्लादेश के बल्लेबाज को पीटा। अंत में इस लड़ाई को रोकने के लिए अंपायर को आना पड़ा। तब जाकर लड़ाई रूकी।
ढाका के मैदान पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज शेपो एनतुली और बांग्लादेशी बैटर रिपन मंडल आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर उतर गए। हालांकि इस दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ज्यादा आक्रमक दिखें और उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाज रिपन मंडल को घूसा जड़ दिया। शेपो एनतुली यहीं नहीं रूके और उन्होंने हेलमेट पर खींचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपन ने एनतुली की गेंद पर छक्का लगाया और फिर पिच के दूसरी तरफ चल दिए। दूसरी तरफ मेहदी हसन खड़े थे। इसी बीच मंडल और एनतुली के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही पलों बाद एनतुली रिपन के पास पहुंचे और उनका हेलमेट पकड़ लिया। उन्होंने जोर से हेलमेट पकड़ते हुए रिपन को धक्का दिया। इस दौरान उनके साथ कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ गए। रिपन अपना हेलमेट उतारने ही वाले थे कि अफ्रीकी गेंदबाज ने फिर से उनका हेलमेट पकड़कर धक्का दिया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस का कहना है कि क्रिकेट के मैदान पर झड़पें होती रहती हैं, लेकिन इस तरह की लड़ाई उन्होंने पहली बार देखी है। यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि तीन गेंद बाद एनतुली ने सीधे रिपन की ओर गेंद फेंकी, लेकिन रिपन उस समय नीचे गिर गए थे। IPL 2025 में खराब सीजन के बाद SRH के इन खिलाड़ियों पर गिरेजी गाज, एक तो ऐसा है जिसे कोई भी टीम कर लेगी शामिल
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना की आधिकारिक जांच बीसीबी और सीएसए के मैच रेफरी करेंगे और उनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी होगी। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ हो। इससे पहले राजशाही में हुए 50 ओवर के टूर्नामेंट में, एंडाइल सिमेलाने और जिशान आलम को दूसरे मैच के दौरान अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया था। यह मैच सीरीज का आखिरी मैच था। बांग्लादेश ने इस एकदिवसीय श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया था, जबकि चटगांव में पहला चार दिवसीय मैच ड्रॉ रहा था।