सौरव गांगुली (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या को लेकर सौरव गांगुली ने जताया विरोध, समर्थन में उतरे खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ कल प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है। सौरव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए अपनी डीपी ब्लैक लगा ली है।

मृणाल पाठक

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। कई दिग्गज भी इसका विरोध कर चुके हैं। ऐसे में अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इसका विरोध किया है। साथ ही वह इस प्रदर्शन में शामिल भी होने वाले हैं।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ कल प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है। इस दौरान उनकी पत्नी डोना गांगुली भी वहां मौजूद हो सकती है। इसके अलावा सौरव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुष्कर्म और हत्या केस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए अपनी डीपी ब्लैक लगा ली है।

सौरव गांगुली ने बदली एक्स की DP

हरभजन सिंह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा

सौरव गांगुली से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कोलकाता दुष्कर्म और हत्या पर अपना विरोध दर्ज किया था। उन्होंने आवाज उठाते हुए सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल को पत्र लिखा।

जिसमें उन्होंने लिखा था- "महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को कानून की पूरी सजा का सामना करना होगा और सजा उदाहरण बनाने वाली होनी चाहिए। सिर्फ इसी तरह हम अपने सिस्टम में विश्वास बहाल करना शुरू कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो और हम एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे।"

जगह-जगह पर हो रहा विरोध प्रदर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ संग दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है। कोलकाता में सैकड़ों महिलाएं रविवार रात 'रिक्लेम द नाइट' अभियान दोहराते हुए सड़कों पर उतरी हैं। जहां वह पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

कोर्ट की निगरानी में हो जांच

वहीं मृतका के माता-पिता ने अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मृतका के माता-पिता की याचिका समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपा है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव