एशियन गेम्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सोनी पर दिखेगा Asian Games 2026 का रोमांच, 16 दिनों में खेला जाएगा 41 खेल; जानें कब से शुरू होगा यह महाकुंभ

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने Asian Games 2026 के प्रसारण अधिकार हासिल किए, जिससे भारत और उपमहाद्वीप में SonyLIV पर सभी मुकाबले लाइव दिखाए जाएंगे, जिसमें 41 खेल शामिल होंगे।

उज्जवल सिन्हा

Sony Bags Asian Games Broadcast Rights: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस बड़े समझौते के तहत पूरे टूर्नामेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जबकि भारत और पूरे उपमहाद्वीप के दर्शक इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकेंगे।

एशियाई खेलों में भारत ने पिछले संस्करण में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भारतीय खिलाड़ी उस उपलब्धि को और बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। एशियन गेम्स में क्रिकेट, हॉकी जैसे खेलों से भारत को बहुत उम्मीदें होगी।

एशियन गेम्स में होंगे 41 खेल

इस प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में कुल 41 खेल शामिल होंगे, जिनमें 32 ऐसे खेल भी होंगे जो ओलंपिक का हिस्सा हैं। इसके अलावा इस बार प्रतियोगिता में कुछ नए और रोमांचक खेल जैसे मिश्रित मार्शल आर्ट्स और सर्फिंग को भी शामिल किया गया है, जिससे इवेंट का आकर्षण और बढ़ गया है।

सोनी के जरिए दिखेगा एशियन गेम्स का रोमांच

एशियाई खेलों में पारंपरिक और लोकप्रिय खेलों जैसे क्रिकेट, टेनिस, ई-स्पोर्ट्स, कबड्डी, सेपक टकरा और कुराश में भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। खास तौर पर क्रिकेट भारतीय दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण रहने वाला है, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमें देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के इस प्रसारण से एशियाई खेलों का रोमांच भारत के हर घर तक पहुंचेगा और दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करते हुए करीब से देख सकेंगे।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और स्पोर्ट्स एंड इंटरनेशनल बिजनेस हेड राजेश कौल ने कहा, “हमें इस कॉन्टिनेंटल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट को तीसरी बार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्लेटफॉर्म पर वापस लाने पर गर्व है। यह हमारे दर्शकों के लिए एक बार फिर बेहतरीन स्पोर्ट्स कवरेज और अनुभव लेकर आएगा।”

एशियन गेम्स में खेले जाने वाले खेलों की पूरी लिस्ट

क्रम खेल (Sport)
1 एक्वाटिक्स (Aquatics)
2 तीरंदाजी (Archery)
3 एथलेटिक्स (Athletics)
4 बैडमिंटन (Badminton)
5 बेसबॉल/सॉफ्टबॉल (Baseball/Softball)
6 बास्केटबॉल (Basketball)
7 मुक्केबाजी (Boxing)
8 ब्रेकिंग (Breaking)
9 कैनो स्प्रिंट (Canoe Sprint)
10 कैनो स्लालम (Canoe Slalom)
11 कॉम्बैट स्पोर्ट्स (Combat Sports)
12 साइक्लिंग (Cycling)
13 ड्रेसेज (Dressage)
14 इवेंटिंग (Eventing)
15 जंपिंग (Jumping)
16 फेंसिंग (Fencing)
17 फुटबॉल (Football)
18 गोल्फ (Golf)
19 जिम्नास्टिक्स (Gymnastics)
20 हैंडबॉल (Handball)
21 हॉकी (Hockey)
22 जूडो (Judo)
23 कबड्डी (Kabaddi)
24 कराटे (Karate)
25 मॉडर्न पेंटाथलॉन (Modern Pentathlon)
26 रोइंग (Rowing)
27 रग्बी सेवन्स (Rugby Sevens)
28 सेलिंग (Sailing)
29 शूटिंग (Shooting)
30 स्केटबोर्डिंग (Skateboarding)
31 स्पोर्ट क्लाइम्बिंग (Sport Climbing)
32 स्क्वैश (Squash)
33 सर्फिंग (Surfing)
34 टेबल टेनिस (Table Tennis)
35 ताइक्वांडो (Taekwondo)
36 टेनिस (Tennis)
37 ट्रायथलॉन (Triathlon)
38 वॉलीबॉल (Volleyball)
39 वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)
40 रेसलिंग (Wrestling)
41 वुशु (Wushu)

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी