श्रेयस अय्यर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

9 विकेट की इंग्लैंड से हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर- प्लान अच्छा था, लेकिन मैदान पर...

Shreyas Iyer Statement: इंग्लैंड से मिली 9 विकेट की करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम रणनीति को मैदान पर सही तरह से लागू नहीं कर पाई।

सृष्टि मौर्य

Shreyas Iyer Chooses Responsibility Over Excuses: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20 मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। मुकाबले के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं किया। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम की जीत का श्रेय खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच बेहतर तालमेल को दिया।

प्लान सही था, लेकिन अमल नहीं कर सके- अय्यर

हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम ने मैच से पहले सही रणनीति बनाई थी, लेकिन मैदान पर उसे अच्छी तरह लागू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, 158 रन बड़ा स्कोर नहीं था। हमें पता था कि गेंदबाजों को एक जैसी लाइन और लेंथ रखनी होगी, क्योंकि मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन हम अपनी योजना पर सही तरीके से अमल नहीं कर सके और यही हमारी सबसे बड़ी कमी रही।'

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/2075313090246381930

मेरी पारी का कोई मतलब नहीं, अगर टीम नहीं जीती

श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन तभी मायने रखता है, जब टीम को जीत मिले। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं, लेकिन अगर टीम नहीं जीतती तो उस पारी की खुशी भी खत्म हो जाती है। मैं हर मैच में अच्छा खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहता हूं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। अब हमारी कोशिश अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।'

टीम को सुधार की जरूरत

भारतीय कप्तान ने माना कि अभी की भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन खिलाड़ी लगातार सीख रहे हैं। अय्यर ने भरोसा जताया कि टीम अपनी कमियों को जल्द दूर करेगी और आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा