टी20 मुंबई लीग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

10 दिन में दो फाइनल, लेकिन नहीं जीत सके एक भी ट्रॉफी; IPL के बाद इस लीग में भी हारी श्रेयस अय्यर की टीम

मुंबई टी20 लीग 2025 का खिताब मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने जीता। उन्होंने फाइनल में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हराया। अय्यर की लगातार फाइनल में दूसरी हार है।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग का खिताब मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया है। मुंबई साउथ सेंट्रल ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सोबो मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली। श्रेयस अय्यर ने 10 दिनों के अंदर यह दूसरा फाइनल गंवा दिया है। इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई साउथ सेंट्रल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोबो मुंबई फाल्कंस 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 7, ईशान मुलचंदानी ने 20, श्रेयस अय्यर ने 12 और अमोघ ने 16 रन बनाए। 72 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद मुंबई फाल्कंस की टीम के लिए मायुरेश और हर्ष ने 85 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान मायुरेश ने 32 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। वहीं हर्ष ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए। मुंबई साउथ सेंट्रल के लिए गेंदबाजी करते हुए वैभव माली ने 2, आदित्य ने 1 और मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 1 विकेट चटकाए।

मुंबई साउथ सेंट्रल ने जीता मुकाबला

फाइनल का खिताब जीतने के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा ने 19.2 ओवर 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। साउथ सेंट्रल के लिए सिद्धेश लाड ने 15, साहिल जाधव ने 22, सचिन ने 19 रन बनाए। साउथ सेंट्रल के लिए चिन्मय राजेश सुतार ने एक छोर को संभाले रखे। वहीं आवैस खान ने उनका साथ दिया। दोनों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिन्मय ने 53 और आवैस खान ने 38 रनों की पारी खेली। अंत में रोहन राजे ने 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम को ट्रॉफी दिलावा दी। मुंबई फाल्कंस के लिए कार्तिक मिश्रा ने 2 और यश ने 2 विकेट चटकाए। Ahmedabad Plane Crash पर भावुक हुए रोहित शर्मा, Instagram पर शेयर की इमोशनल स्टोरी

10 दिनों में अंदर अय्यर ने खेला दो फाइनल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 10 दिनों के अंदर दो फाइनल खेलें। लेकिन दोनों फाइनल मुकाबले में हार मिली। पहले आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा। अब टी20 मुंबई लीग में मुंबई सेंट्रल मराठा रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। लगातार दो फाइनल में कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम को हार मिली है।

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा