श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए अश्विन, कहा- अब शुरू हुई है गुड से ग्रेट बनने की असली यात्रा

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर इस समय शानदार फॉर्म में हैं और रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक वह गुड से ग्रेट बनने की राह पर हैं। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी पंजाब किंग्स की सफलता की बड़ी वजह बन रही है।

संजय सिंह बिष्ट

R Ashwin on Shreyas Iyer: आईपीएल में जब कोई बल्लेबाज सिर्फ रन ही नहीं बनाता, बल्कि अपने खेल से अलग ही माहौल तैयार कर देता है, तो समझ लेना चाहिए कि वह खास लय में है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय उसी तरह के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों ही टीम को नई दिशा दे रही हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते अय्यर विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं और उनकी मौजूदगी ही मैच का रुख बदलने के लिए काफी साबित हो रही है।

अश्विन ने की जमकर तारीफ

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ESPNcricinfo के टाइमआउट प्रोग्राम में कहा, ‘मैं सिर्फ उनके बनाए गए रनों, चौकों या छक्कों को नहीं देख रहा हूं, बल्कि मैदान पर उनकी मौजूदगी को देख रहा हूं, जो खुद एक कहानी बताती है। जब श्रेयस अय्यर गार्ड लेते हैं, तो लगता है कि वह एक अलग ही जोन में हैं।’ अश्विन ने आगे कहा, ‘खिलाड़ियों के करियर में ऐसे फेज आते हैं, जब सब कुछ सही चलता है। आप क्या खा रहे हैं, कैसे अभ्यास कर रहे हैं और मैदान पर हर चीज आपके पक्ष में जाती है। श्रेयस इस समय उसी जोन में नजर आ रहे हैं।’

शानदार आंकड़े और मजबूत मानसिकता

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोल रहा है। पिछले तीन मुकाबलों में उन्होंने 50, 69* और 66 रन की पारियां खेली हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। अश्विन के मुताबिक, अय्यर की सफलता के पीछे उनकी मानसिकता सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, ‘क्रीज पर उनकी मौजूदगी गेंदबाजों को दबाव में डाल देती है। खुद को बेहतर बनाने की उनकी भूख ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।’ अश्विन का मानना है कि अय्यर लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है।

‘गुड से ग्रेट’ बनने की राह पर अय्यर

अश्विन ने अय्यर की प्रगति को खास बताते हुए कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि वह महान बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने अच्छे से महान बनने की यात्रा जरूर शुरू कर दी है।’ उन्होंने अय्यर के शॉर्ट बॉल खेलने की क्षमता का भी जिक्र किया। अश्विन ने कहा कि पहले उन्हें इस कमजोरी के लिए आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने इससे भागने के बजाय उसका सामना किया। यही वजह है कि आज वह और मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

अश्विन का मानना है कि अगर अय्यर को उनके प्रदर्शन के मुताबिक सम्मान नहीं मिलता है, तो यह क्रिकेट जगत का नुकसान होगा, क्योंकि वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और बड़ी उपलब्धियों की ओर बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR