शेन वॉटसन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 से पहले KKR ने खेला बड़ा मास्टर स्ट्रोक, शेन वॉटसन को शामिल करते ही सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Shane Watson Joins KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले शेन वॉटसन को अपने दल में शामिल किया है। शेन वॉटसन को केकेआर ने सहायक कोच नियुक्त किया है।

उज्जवल सिन्हा

Shane Watson Joins KKR as a Assistant Coach: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स बड़ा बदलाव कर रही है।आईपीएल 2026 के लिए अभिषेक नायर को मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है।

केकेआर ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर दी। उन्होंने वॉटसन को सहायक कोच बनाए जाने की पुष्टि की है। वॉटसन का आईपीएल में एक खिलाड़ी और कोच के रूप में लंबा अनुभव रहा है, जो केकेआर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

वैंकी मैसूर ने क्या कहा?

केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर ने एक्स पर लिखा, "केकेआर परिवार में शेन वॉटसन का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उच्चतम स्तर पर एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनका अनुभव हमारी टीम संस्कृति और तैयारी में अपार योगदान देगा। टी20 प्रारूप की उनकी समझ विश्वस्तरीय है, और हम मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह उनके योगदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

केकेआर के सहायक कोच बनने के बाद वॉटसन ने क्या कहा?

केकेआर का सहायक कोच बनने के बाद वॉटसन ने कहा, "केकेआर जैसी प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैंने हमेशा केकेआर के प्रशंसकों के जुनून और टीम की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है। मैं कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए कोचिंग समूह और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

आईपीएल में इन टीमों के लिए भी निभा चुके हैं ये जिम्मेदारी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं बतौर खिलाड़ी वॉटसन के आईपीएल करियर पर गौर करें तो 145 मैचों में 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाते हुए 137.91 की स्ट्राइक रेट और 30.99 की औसत से 3,874 रन बनाए हैं। साथ ही 92 विकेट हासिल किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर पर नजर डालें तो, 58 मैचों में 1 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से 1,462 रन बनाने के साथ ही 48 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन