भारत और जिम्बाब्वे टीम की कप्तान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: जिम्बाब्वे ने जीत के लिए भारत के सामने रखा 103 रनों का लक्ष्य

India vs Zimbabwe Live Score Updates: जिम्बाब्वे और भारत की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।

राहुल उपाध्याय

जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में बनाए 102 रन 

जिम्बाब्वे और भारत की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए है। अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए 103 रन बनाने होंगे।

जिम्बाब्वे का 7वां विकेट भी गिरा 

जिम्बाब्वे का सातवां विकेट भी गिर गया है। टीम भारत के सामने लड़खड़ा गई है। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर101 रन है।

जिम्बाब्वे की टीम लड़खड़ाई, गिरे 5 विकेट 

जिम्बाब्वे की टीम भारत के सामने लड़खड़ा गई है। टीम का स्कोर 5 विकेट पर 94 रन है। 17 ओवर समाप्त हो चुके है।

जिंबाब्वे का पांचवा विकेट भी गिरा

भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। टीम का 5 विकेट गिर चुका है। स्कोर 83 रन है।

जिंबाब्वे की बल्लेबाजी जारी 

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। फिलहाल जिंबाब्वे का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। 14 ओवर समाप्त हो चुके है। क्रीच पर चिपो मुगेरी-तिरिपानो और जोसेफिन नकोमो बैटिंग कर रही है।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत महिला टीम की प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे महिला टीम की प्लेइंग-11: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, फ्रांसिस्का चिपारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिन्दर चारे, तेंडाई मकुशा।

Ind W vs Zim W 2nd T20: भारतीय टीम की नजरें सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर होगी

भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है। टीम इंडिया की नजर मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया था। 115 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारत ने सिर्फ 19 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल