Jay Gohil Replaces Sarfaraz Khan In West Zone: भारतीय टेस्ट टीम में लंबे इंतजार के बाद सरफराज खान की वापसी होते ही दलीप ट्रॉफी 2026 के वेस्ट जोन स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है। सरफराज के टीम इंडिया में चयन के बाद उनकी जगह सौराष्ट्र के 25 साल के बल्लेबाज जय गोहिल को वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है।के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में गांगुली की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है। सुदर्शन पैर की चोट के कारण 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सरफराज ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था।
28 साल के सरफराज दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम इंडिया में चयन के बाद उन्हें घरेलू टूर्नामेंट से हटना पड़ा। वेस्ट जोन और मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने बताया कि सरफराज की जगह जय गोहिल को टीम में शामिल किया गया है। गोहिल पहले से स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल थे।
जय गोहिल ने हाल के समय में सौराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वो अब विकेटकीपर हार्विक देसाई के बाद सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वेस्ट जोन की टीम में जगह मिली है। गोहिल ने दिसंबर 2022 में असम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वो 2022-23 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र की टीम का भी हिस्सा रहे थे। उस सीजन उन्होंने नौ पारियों में करीब 37 की औसत से 337 रन बनाए थे।
गोहिल के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 12 मैचों में 48 की शानदार औसत से 860 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और चार अर्धशतक हैं। इस साल की शुरुआत में चंडीगढ़ के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में भी उन्होंने शानदार 98 रन बनाए थे। उस मैच में सौराष्ट्र ने एक पारी और 56 रन से जीत दर्ज की थी।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 में अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। मुंबई के शम्स मुलानी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तुषार देशपांडे और पृथ्वी शॉ जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
शम्स मुलानी (उपकप्तान)
शार्दुल ठाकुर
मुशीर खान
तुषार देशपांडे
तनुश कोटियन
सिद्धार्थ देसाई
अतीत शेठ
पृथ्वी शॉ
शिवालिक शर्मा
मुकेश चौधरी
हार्विक देसाई (विकेटकीपर)
जयमीत पटेल
उर्विल पटेल
जय गोहिल।