रचिन रविंद्र के आउट पर सरफराज खान का रिएक्शन (सोजन्यः सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को किया बोल्ड तो वायरल हो गए सरफराज खान, वीडियो देखकर समझिए पूरी कहानी

वॉशिंगटन सुंदर ने जब रचिन रवींद्र को आउट किया तब सरफराज खान काफी उत्साहित हो गए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज रचिन के सामने कुछ कहते हुए भी दिखाई दिए।

मृणाल पाठक

मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया है। जहां टीम के अब तक तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र को शिकार बनाया। रचिन के आउट होते ही टीम इंडिया के सरफराज खान भी काफी जोश में दिखाई दिए।

दरअसल, मुंबई के मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। सुंदर ने अब तक दो विकेट झटक लिए हैं। लेकिन जब उन्होंने रचिन रविंद्र को आउट किया तब सरफराज खान काफी उत्साहित हो गए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज रचिन के सामने कुछ कहते हुए भी दिखाई दिए। वहीं अगर सरफराज की लिप्सिंग पढ़ने की कोशिश करें तो ऐसा लग रहा है मानों वह कह रहे हैं 'तू तो गया।'

सोशल मीडिया पर सरफराज खान का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके रिएक्शन को देखकर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनका यह अग्रेशन काफी पसंद आ रहा है, जबकि कुछ लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि रचिन रविंद्र से पहले सुंदर ने कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम को भी बोल्ड किया। सुंदर ने दोनों ही बल्लेबाजों को एक जैसी ही गेंद पर ही आउट किया। पुणे के टेस्ट में भी सुंदर ने सात विकेट हॉल किए थे। कीवी टीम के खिलाफ सुंदर ने अब तक काफी शानदार गेंदबाजी की है।

ज्ञात हो कि तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र का खेल खत्म हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसने की कोशिश की है। लंच तक खेले गए 27 ओवरों में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से अब तक वाशिंगटन सुंदर ने 8 ओवरों की गेंदबाजी में 1 मेडन ओवर डालते हुए 26 रन देखकर 2 विकेट झटके हैं। जबकि आकाशदीप ने भी एक विकेट हासिल किया है।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा